home page

Expressways in Delhi : 20 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से गुरुग्राम, जल्द ही बनकर तैयार होगा सिग्नल-फ्री एक्सप्रेसवे

Expressways News : देश की राजधानी दिल्ली को अन्य शहरों और राज्यों के साथ जोड़ने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण करवा रही है। अब दिल्ली आर गुरूग्राम वालों के लिए गुड न्यूज है। इन दोनों महानगरों का आपस में कनेक्ट करने के लिए अब नया सिग्नल-फ्री एक्सप्रेसवे बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से -

 | 
Expressways in Delhi : 20 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से गुरुग्राम, जल्द ही बनकर तैयार होगा सिग्नल-फ्री एक्सप्रेसवे

HR Breaking News - (Expressways)। दिल्ली की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार सड़कों का छाल बिछा रही है। दिल्ली में नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। अब दिल्ली और गुरूग्राम को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे (Delhi and Gurugram Expressway) बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच की दूरी सिर्फ 20 मिनट की रह जाएगी।

2 घंटे का सफर 20 मिनट में होगा पूरा -

इन दोनों शहरों की दूरी को तय करने में अभी डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता है। अगर जाम लग जाए और भी ज्यादा समय लग जाता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार एक सिग्नल-फ्री एक्सप्रेसवे (Signal-free expressway) बनाने का ऐलान किया है। ये एक्सप्रेसवे 35 किलोमीटर का होगा, जो दिल्ली एम्स से गुरुग्राम तक महिपालपुर होते हुए बनेगा.। इसकी DPR भी जल्द तैयार किया जाएगा, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि एक्सप्रेसवे का कितना हिस्सा भूमिगत होगा और कितना एलिवेटेड होगा?

अब जाम की चिंता खत्म -

अभी गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक पहुंचने में करीब 2 घंटे का समय लग जाता हैं। सिग्नल-फ्री एक्सप्रेसवे बनने के बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक पहुंचने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। इससे सिरहौल बॉर्डर से महिपालपुर तक दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) पर ट्रैफिक जाम कम होगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। अभी व्यस्त समय में एम्स से गुरुग्राम के सिरहौल बॉर्डर तक जाने में कम से कम डेढ़ घंटे लगता है। इस एक्सप्रेसवे (Expressway News) के तैयार होने के बाद समय की भी बचत होगी और दिल्ली की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

इन एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा नया एक्सप्रेसवे -

नया एक्सप्रेस-वे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से कनेक्ट होगा। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, घाटा गांव के पास दक्षिणी परिधीय सड़क (एसपीआर) से जुड़ता है, जो आगे चलकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) और द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। गुरुग्राम-सोहना हाईवे वाटिका चौक से होकर गुजरता है, जो आगे चलकर सोहना से ठीक पहले अलीपुर गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होता है।

लाखों लोगों का होगा फायदा -

SPR, वाटिका चौक पर गुरुग्राम-सोहना हाईवे की सर्विस लेन से जुड़ता है। वाटिका चौक से घाटा गांव तक के हिस्से को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (Golf Course Extension Road) के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार एम्स-गुरुग्राम वाया महिपालपुर एक्सप्रेसवे न केवल साइबर सिटी और दक्षिणी दिल्ली के निवासियों को लाभान्वित करेगा, बल्कि दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ राजस्थान, यूपी, MP, गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को भी सीधे लाभान्वित करेगा।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर रहता तगड़ा ट्रैफिक जाम -

दिल्ली में ये सिग्नल फ्री एक्सप्रेसवे (signal free expressway) AIIMS INA से शुरू होगा और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, वसंत विहार, नेल्सन मंडेला मार्ग और वसंत कुंज से होकर गुजरेगा। दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) पर महिपालपुर और सिरहौल बॉर्डर के बीच है। द्वारका एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद भी रोजाना औसतन 3 लाख वाहन सिरहौल बॉर्डर पार करते हैं।