home page

Extramarital Affair : डॉक्टर बोले- मैडम मेरी पत्नी के उसके बॉस से है संबंध, ये लो होटल के फोटो और वीडियो

आगरा राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर पति ने बताया कि उसी पत्नी का उसके बॉस के साथ अफेयर चल रहा है। 

 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। आगरा में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान डॉक्टर दंपती के बीच विवाद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दांतों की डॉक्टर पत्नी ने सास-ससुर पर घर बेदखल करने और पति पर साथ नहीं देने का आरोप लगाया तो डॉक्टर पति ने सबूत पेश करते हुए पत्नी पर बॉस से अफेयर के आरोप लगाए हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी को और सबूत जुटाने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति से असंतुष्ट महिला करती है ये हरकतें, दूसरे मर्दो के साथ करना चाहती है ये काम


आगरा. राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान डॉक्टर दंपती के बीच विवाद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह उत्पीड़न का शिकार पीड़ित महिलाओं से बात कर रही थीं। इसी बीच दांतों की डॉक्टर ने कहा कि मैडम सास-ससुर मुझे घर बेदखल करना चाहते हैं। दंत चिकित्सक पति भी उसका साथ नहीं देता है।

इसलिए मजबूरन वह किराए के मकान में रहती है। जब दूसरा पक्ष जानने के लिए सुषमा सिंह ने आरोपी पति से बात की तो केस एकदम पलट गया। दंत चिकित्सक पति ने बताया कि मैडम इसका अपने बॉस से अफेयर है, जिसके सबूत भी मेरे पास मौजूद हैं। इस दौरान पति की आंखें आंसुओं से भर आईं, उसने भरे गले से कहा कि इसने मेरा जीवन बर्बाद करके रख दिया है। अपनी करतूत छिपाने के लिए उल्टा हमें ही आरोपी बना रही है।


दरअसल, आगरा के कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करने पहुंची थीं। इसी बीच एक पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत सुनते ही वह गुस्सा गईं और वहीं मौजूद महिला थाने की इंस्पेक्टर से कहा इसके पति को फोन करके तुरंत यहां बुलाओ। जब इंस्पेक्टर ने फोन किया तो महिला डॉक्टर के पति ने कहा कि फिलहाल वह कोर्ट आया है। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि आपके मामले की यहां सुनवाई चल रही है। मैडम ने आपको तत्काल तलब किया, जल्दी यहां पहुंचो। कुछ देर बाद ही पति सभागार में पहुंच गया। इस पर सुषमा सिंह ने पूछा कि आपको अपनी पत्नी से क्या समस्या है। आप इसका साथ क्यों नहीं देते हैं?


भर आईं पति की आंखें

इस पर डॉक्टर पति की आंखें आंसुओं से भर आईं। उसने रुंधे स्वर में कहा कि मैडम इसने मेरा जीवन बर्बाद करके रख दिया है। इसका अपने बॉस से अफेयर चल रहा है। इसके साथ ही डॉक्टर ने कुछ फोटो, होटल का बिल और प्रेम पत्र सबूतों के साथ पेश करते हुए कहा कि मैडम फोटो में आप खुद ही देख लीजिये कि कैसे इसका बॉस गले में हाथ डालकर खड़ा है। यह होटल का बिल है, जिसमें ये दोनों रुके थे। उसने कहा कि मैडम शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ है। हम दोनों के साथ इसका बॉस भी दांतों का डॉक्टर है, जिसका भोपाल में हॉस्पिटल है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी को होटल की फुटेज और कॉल डिटेल निकालने के आदेश

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों के पास भागी चली आती हैं महिलाएं, ये काम करने में नहीं लगाती देरी

डॉक्टर ने बताया कि मैडम इसके बॉस के पिता ने मुझे फोन कर कहा है कि अपनी पत्नी को संभाल लो, वह हमारा घर बर्बाद कर रही है। इसके बॉस की पत्नी को भी इनके बारे में पता है। इन दोनों के संबंध हमारी शादी के बाद भी बने हुए हैं। इसने शादी पर मुझसे यह वादा किया था कि उससे कोई रिश्ता नहीं रखेगी। केस पलटता देख डॉक्टर पत्नी ने बीच में कहा कि मैडम ये झूठ कह रहे हैं। इस पर सुषमा सिंह ने महिला डॉक्टर से कहा कि मैं आपकी कॉल डिटेल निकलवाती हूं। इसके बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सबूत सौंपते हुए होटल की सीसीटीवी फुटेज के साथ कॉल डिटेल निकालने के आदेश दिए।