Haryana के इस जिले में पहली बार नई रेलवे लाइन को सरकार ने दी मंजूरी, 55 साल से उठाई जा रही थी मांग
New Railway Line in Haryana :हरियाणा में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। रेवले सुविधा में राज्य को नवंबर वन बनाने के लिए सरकार कई बड़े रेलवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हरियाणा के सभी जिलों को रेलवे की कनेक्टिविटी देने के लिए लगातार नई-नई रेलवे लाइन (New Railway Line) का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने हरियाणा के एक जिले में 55 साल से उठाई जा रही मांग को मान लिया है और नई रेलवे लाइन बनाने का ऐलान किया है।
HR Breaking News (New Railway News) सरकार हरियाणा में रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए नई रेलवे लाइन बना रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने हाल ही में हरियाणा के एक जिले में 55 साल से उठाई जा रही मांग को मान लिया है और नई रेवले लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। राजधानी दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर हरियाणा का नूंह जिला (New Railway Line in Haryana) 55 साल बाद रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने पांच दश्कों पुरानी मांग को मान लिया है। इस रेलवे लाइन से कई इलाकों को मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी।
1971 से उठाई जा रही थी रेलवे लाइन की मांग
हरियाणा (Haryana News) का नूंह जिला पहले मेवात के नाम से जाना जाता था, साल 2005 में गुरुग्राम से अलग होकर एक जिला बना था। लेकिन अब तक यह रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ा था, जिससे यहां पर लाखों लोगों को सफर में परेशानी का सामाना करना पड़ा है। नूंह जिले में नई रेलवे लाइन के लिए पहली बार 1971 में गुरूग्राम के तत्कालीन सांसद चौधरी तैयब हुसैन द्वारा संसद में उठाई थी। इस मांग को लगातार पिछले पांच दश्कों से ज्यादा यानी 55 साल दोहराया जा रहा था अब जाकर केंद्र सरकार ने नूंह जिले में नई रेलवे लाइन (New Railway Line) को मंजूरी दे दी है। अब नई रेल लाइन के बनने से यहां के लाखों लोगों को यात्रा में आसानी होगी और सफर तेज होगा। इसके साथ ही स्थानीय उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
104 km की रेलवे लाइन पर बनेंगे 7 स्टेशन
नई रेल लाइन हरियाणा के नूंह जिले में बनेगी जिसकी (New Rail Line Update) कुल लंबाई 104 किलोमीटर होगी। इस रेलवे लाइन पर 7 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। यह परियोजना न केवल हरियाणा, बल्कि राजस्थान के विकास में बड़ा बदलाव लाएगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को अगले तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस रेलवे प्रोजेक्ट (Railway Project) को साल 2028 तक पूरा करने की उम्मीद है।
2,500 करोड़ रुपये से तैयार होगी नई रेलवे लाइन
दिल्ली से सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और अलवर तक एक नई रेल लाइन (New Railway Line Update) बिछाने की तैयारी चल रही है। इस रेलवे लाइन के लिए सरकार ने 2,500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, और हरियाणा का नूहं जिला अब नई रेलवे लाइन से जुड़ेगा। इससे सफर आसान और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
