Delhi NCR में घर बनाने का सुनहरा अवसर, इस शहर में जल्द आएगी आवासीय प्लॉट योजना
HR Breaking News- (Delhi NCR ) दिल्ली से सटे एनसीआर इलाके में अपने आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। अब जल्द ही इस शहर में नई आवासीय प्लॉट योजना लाई जाने वाली है। एनसीआर में रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों के बीच आपके पास प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका है। खबर में जानिए कि किस शहर में नई आवासीय प्लॉट योजना को लाया जाएगा।
रेरा ने मुख्यरूप से जताई दो आपत्ति
दरअसल, आपको बता दें कि तकरीबन तीन महीने से यूपी भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP Real Estate Regulatory Authority) और यमुना प्राधिकरण के बीच जो प्लॉट योजना का पेंच फंसा हुआ था, वो अब सुलझ गया है। YEIDA ने प्लॉट योजना को लेकर रेरा की शर्तों को मान लिया है। रेरा रजिस्ट्रेशन होते ही इस महीने प्लॉट योजना लॉन्च हो सकती है।
नए साल में 973 आवासीय प्लॉट की योजना (YEIDA Plot Scheme 2026 ) का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यमुना प्राधिकरण ने रेरा में अप्लाई किया गया था, लेकिन ओब्जेक्शन के चलते यह स्कीम तीन महीने से रेरा और यीडा के बीच फंसी हुई थी। इस दौरान रेरा की ओर से मुख्यरूप से दो आपत्ति लगाई थीं। पहली आपत्ति प्लॉट की कीमत के एक मुश्त भुगतान को लेकर जताई गई थी और दूसरी आपत्ति लीज टू एग्रीमेंट को लेकर जताई गई थी।
कब होगी आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च
इन ऑपत्तियों (Residential Plot Scheme) में एक मुश्त भुगतान को लेकर फिर भी सहमति बनी थी, लेकिन रेरा और यीडा में लीज टू एग्रीमेंट को लेकर आपत्ति बनी हुई थी। रेरा बिल्डर प्रोजेक्ट (RERA builder project) के जैसे ही यीडा के आवंटित प्लॉट का लीज टू एग्रीमेंट की शर्त (Terms of the lease agreement) से पीछे नहीं हट रहा था। वहीं यीडा का कहना था कि प्लॉट पर कब्जा देते समय ही लीजडीड होती है।
बोर्ड ने रेरा की शर्त को मानते हुए प्लॉट अलोटमेंट के बाद यीडा अधिकारियों को लीज टू एग्रीमेंट (Lease to Agreement Rules) लागू करने के निर्देश भी दे दिए हैं। बोर्ड के निर्देश के बाद यीडा ने रेरा की आपत्ति को डिस्पॉस्ड किया है। एसीईओ के मुताबिक रेरा की सभी आपत्ति का निस्तारण कर दिया गया है। प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उसके बाद योजना को लॉन्च किया जाएगा।
यहां पर पहले बार आवंटित होंगे प्लॉट
इस आवासीय प्लॉट स्कीम (Residential Plot Scheme) के तहत यीडा की ओर से पहली बार सेक्टर 15 सी में प्लॉट योजना निकाली जा रही है। इसके साथ ही सेक्टर 18 व 24ए में भी प्लॉटों का अलोटमेंट होगा। योजना में सामान्य श्रेणी में कुल 755 प्लॉट उपलब्ध होंगे। स्कीम में जो प्लॉट शामिल किए गए हैं, उनका आकार 162 वर्गमीटर से लेकर 290 वर्गमीटर तक होगा। इसमे से सबसे ज्यादा 481 प्लॉट 200 वर्गमीटर श्रेणी व 476 प्लॉट 162 वर्गमीटर श्रेणी में हैं।
एग्रीमेंट टू लीज का नियम
यीडा ने शर्त के तहत एप्लिकेशन के वक्त प्लॉट की 10 प्रतिशत राशि रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर जमा की जाएगी। नियमों के तजहत ये प्लॉट जैसे ही अलोट होते हैं, तो उसकी कुल कीमत की 90 प्रतिशत राशि का भुगतान 60 दिन में किया जाना है। एग्रीमेंट टू लीज का नियम (Rules of Agreement to Lease) जैसे ही लागू होता है तो इससे आवंटी पर एक मुश्त भुगतान के साथ स्टांप शुल्क का एक्स्ट्रा भार बढ़ जाएगा।
