जींद वालों के लिए गुड न्यूज, सड़कों की बदलेगी सूरत, 14.43 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Jind News : हरियाणा के जींद जिले में अब सड़कों की सूरत बदलने वाली है। दरअसल जींद में जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत करने की योजना बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट पर 14.43 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। जिले में सड़कों का सुधार होने से 40,000 से ज्यादा लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। सफर पहले से आसान तेज और सुरक्षित हो जाएगा। चलिए खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - जींद जिले में विकास कार्य रफ्तार पकड़ रहे हैं। टूटी हुई खराब सड़कों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। दरअसल सरकार ने जिले में टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करने की योजना बनाई है। लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीण संपर्क मार्गों की दशा सुधारने के लिए लगभग 14.43 करोड रुपए के तीन टेंडर जारी किए हैं।
11 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत - (latest news)
बता दें कि 14.43 करोड रुपए से 11 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएग। इसमें चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम शामिल है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से 40,000 से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ होगा। किसानों को मंडियों तक फसल पहुंचाने, विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों तक जाने और नौकरी पैसा लोगों को ऑफिस तक पहुंचने में आसानी होगी। जींद जिले में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने से आवागमन आसान हो जाएगा।
नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों की मरम्मत की योजना - (Jind News)
लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए दो टेंडर जारी किए गए है। इसके लिए 9,62,84,934 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ग्रुप नंबर दो के तहत पांच सड़कों की मरमत होगी। इसके लिए 4,87,33,621 रुपए तय किए गए हैं। वहीं ग्रुप नंबर एक की पांच सड़कों की हालत सुधारने के लिए 4,75,51,313 रुपए का बजट रखा गया है।
इन सड़कों का किया जाएगा सुधार -
ढाकल लिंक रोड (Dhakal Link Road), धरौंदी से कन्हेरिया सड़क का निर्धारित हिस्सा, इस्माइलपुर-नरवाना मार्ग और नरवाना-गुरथली सड़क (Narwana-Gurthli Road) के हिस्से समेत अन्य मार्ग मरम्मत के लिए शामिल किए गए हैं। कलायत से गुरथली वाया भाणा-गुरथली सड़क का भी सुधार किया जाएगा। इन कार्यों से धमतान साहिब, सुलहेड़ा, ढाकल, इस्माइलपुर, बद्दोवाल, दबलैन, गुरुसर, गुरथली और भाणा सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा कन्या गुरुकुल से छातर रोड तक विशेष मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कार्य के लिए 4,80,8,337 रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
तीनों टेंडरों के आवेदन के लए अंतिम तिथि तय -
तीनों टेंडरों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर शाम 5 बजे तय की गई है। कन्या गुरुकुल-छातर रोड (Kanya Gurukul-Chattar Road) के टेंडर की बोली 21 अक्तूबर सुबह 9 बजे खोली जाएगी।
नरवाना विधानसभा क्षेत्र की 5 सड़कों वाले ग्रुप नंबर-2 की बोली भी 21 अक्तूबर सुबह 9 बजे खोली जाएगी।
ग्रुप नंबर-1 की बोली भी 21 अक्तूबर शाम को खोली जाएगी।
