hrbreakingnews.com

रेलवे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मनपसंद स्थान पर मिलेगी नियुक्ति

railway employees news :रेलवे बोर्ड की ओर से रेलवे कर्मियों को बड़ी राहत दी गई है। अब रेलवे कर्मियों को मनपसंद स्थान पर नियुक्ति मिल सकेगी। कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस प्रोसेस से कर्मियों के तबादले प्रोसेस में तेजी आ सकती है। खबर में जानिए रेलवे बोर्ड (Railway Board) की इस नई व्यवस्था के बारे में विस्तार से-
 
रेलवे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मनपसंद स्थान पर मिलेगी नियुक्ति

HR Breaking News (government employees) हरियाणा में रेलवे कर्मियों के तबादला के प्रोसेस में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए रेलवे बोर्ड की ओ से बड़ी राहत दी गई है। यह कदम कर्मियों के मनपसंद स्थान पर नियुक्ति के लिए उठाया गया है। इससे अनुभवी रेल कर्मियों को समयबद्ध तरीके से ट्रांसफर (transfer of railway employees) का फायदा मिल सकेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

गैर राजपत्रित कर्मियों को मिली बड़ी राहत


दरअसल, आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड की ओर से लाखों गैर राजपत्रित कर्मियों (Non-gazetted employees) को बड़ी राहत दी गई है। लंबे समय से अपने गृह जिले या मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर का इंतजार कर रहे इन कर्मियों के लिए सेवा बेस्ड अनुरोध SBRT का संशोधित मॉड्यूल लागू (Revised module of SBRT implemented) किया गया है। 

 

संयुक्त निदेशक ने किए आदेश जारी


यह नया सिस्टम रेलवे मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल (Railway Human Resource Management System Portal) पर क्रियान्वित किया गया है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए नियम के मुताबिक तबादले के पूरे प्रोसेस को हर महीने की पहली तारीख को एक तय मासिक चक्र के हिसाब से प्रोसेस किया जाने वाला है।

 

आवेदनों पर नियमित रूप से किया जाएगा विचार 


इससे यह सुनिश्चित होगा कि आवेदनों पर नियमित रूप से विचार किया जाए। नीति के बेस पर 20 साल से ज्यादा की नियमित सेवा पर पूरी कर चुके कर्मियों के अनुरोध स्थानांतरण (personnel transfer request) को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाने वाली है। आवेदनों को नियुक्ति तिथि के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाने वाला है। बता दें कि जिसकी सेवा जितनी पुरानी होगी, उसे उतनी ही उच्च प्राथमिकता दी जाने वाली है।

किन कर्मियों को दी जाएगी प्राथमिकता


अगर दो कर्मचारियों की नियुक्ति तिथि एक ही है, तो ऐसे में ज्यादा उम्र वाले कर्मियों को प्राथमिकता मिलेगी। अगर नियुक्ति तिथि और जन्म तिथि दोनों समान पाई जाती है, तो ऐसे में पोर्टल पर पहले आवेदन दर्ज करने वाले कर्मियों को तवज्जू दिया जाने वाला है। अंबाला के एनआरएमयू के मंडल अध्यक्ष का कहना है कि HRMS के इस नए डिजिटल सिस्टम (New digital HRMS system) से सालों से अपने घर जाने का वेट कर रहे अनुभवी रेल कर्मियों को बिना किसी सिफारिश के समयबद्ध तरीके से ट्रांसफर का फायदा मिल सकेगा।