home page

इस दिन से लागू होगा Google का नया नियम, आप भी जान लें

Google New Policy: गूगल ने अपने नियम और पॉलिसी में बदलाव किया। अगर आप इन नियमों का नहीं मानेंगे तो आपका ऐप और वेबसाइट सस्पेंड की जा सकती है। गूगल ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि गूगल के नियमों को बायपास करके एआई की मदद से अश्लीलता को बढ़वा दिया जा रहा था।
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो) : गूगल ने अपने नियमों में बदलाव (Google changed its rules)किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गूगल के नियमों को बायपास करके अश्लीलता को बढ़ावा दिया जाता था, जिसे लेकर गूगल ने अपने नियमों में चेंज किया है। दरअसल गूगल ने अपने विज्ञापन पॉलिसी में कड़े प्रावधान किए हैं, जो किसी भी यूजर्स को गलत वीडियो या फोटो को प्रमोट करने से रोकता है। साथ ही एआई ऐप की मदद से बनाए जाने वाले फोटो और वीडियो को प्रतिबंधित किया है।


कब से लागू हो रहा गूगल का नया नियम


गूगल का नया नियम 30 मई 2024 से देशभर में लागू हो जाएगा। इसके बाद अगर कोई जनरेटेड डीपफेक वीडियो बनाता है, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। साधारण शब्दों में कहें, तो गलत भड़काऊं कंटेंट को परोसने वाली साइट और ऐप्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।


गूगल नियम उल्लंघन पर क्या होगी सजा


अगर कोई नियम का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उसके ऐसे ऐप, वेबसाइट और पोस्ट को बिना किसी चेतावनी के तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा।


क्यों गूगल को उठाना पड़ा ऐसा कदम


गूगल की मानें, तो मार्केट में गलत कंटेट बनाने की टूल और ऐप आसानी से उपलब्ध हो रहे थे। साथ ही इनका गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। इस तरह के ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर गलत नाम से लिस्ट किया जाता था।


गूगल ने अपने कंटेट को दिखाने के नियमों में बदलाव किया है। इसके लिए Google ने उन सर्विस पर बैन लगाना शुरू कर दिया है, जो शॉपिंग ऐड के दौरान एडल्ट डीपफेक बनाते हैं। गूगल की सालाना ऐड सेफ्टी रिपोर्ट की माने, तो 2023 में गूगल ने एडल्ट कंटेट पॉलिसी उल्लंघन पर 1.8 बिलियन से ज्यादा ऐड को हटा दिया है।