government employees leave policy : लगातार इतने दिन की छुट्टी करने पर चली जाएगी सरकारी कर्मचारियों की नौकरी, जानिये छुट्टियों से जुड़े नियम
Leave Policy : केंद्रीय कर्मचारियों को लगातार छुट्टी करने पर नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। केंद्र की ओर से सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। लगातार छुटि्टयां करने पर कर्मचारी को नौकरी छोड़ा हुआ माना जाएगा और कर्मचारी की नौकरी चली जाएगी। कर्मचारियों को नौकरी (government employees leave policy) के दौरान अपनी छुट्टी के नियमों का पता होना जरूरी है।

HR Breaking News (government employees leave policy) सरकार की ओर से छुट्टियों को लेकर कर्मचारियों की सभी आशंकाओं को समाप्त किया गया है। सरकार ने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दे दिया है। सरकार ने पैटरनिटी लीव सहित सभी छुट्टियों को लेकर जवाब (government employees leave policy) दिया है। फॉरेन सर्विस को लेकर भी सरकार ने जवाब दे दिया है।
कर्मचारियों की छुट्टियों की स्थिति को स्पष्ट किया
सरकारी कर्मचारियों को काफी छुट्टियां मिलती हैं। अपने कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर सरकार ने कई सवालों की स्थिति साफ कर दी है। अकसर पूछे जाने वाले सवाल कोई सरकारी कर्मचारी लगातार कितने दिनों तक अवकाश ले सकता है। इसका सर्विस पर क्या असर पड़ेगा। सरकार के सामने कर्मचारियों की छुट्टियों (government employees leave policy) से लेकर अकसर सवाल उठते रहते हैं। सरकार की ओर से मकसद कर्मचारियों के कंफ्यूजन को दूर करना है।
अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए अलग छुट्टी के नियम
अकसर सवाल पूछे जाते हैं कि किस कैटेगरी के कर्मचारियों को किस-किस प्रकार की छुट्टी मिलेगी। क्या कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार की छुट्टी मिलेगी। इनटाइटलमेंट, लीव ट्रेवल कंसेशन (LTC), लीव इनकैशमेंट, ईएल (EL) का इनकैशमेंट, पैटरनिटी लीव जैसे मुद्दों पर साफ जवाब दे दिया है।
कितने दिन की लगातार छुट्टी ले सकते हैं कर्मचारी
नियमों के अनुसार सरकार ने कर्मचारियों के लिए छुट्टी के कई नियम बनाए हैं। कर्मचारियों वर्ग में फॉरेन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी भी सेक्टर के कर्मचारी को लगातार पांच साल से अधिक छुट्टी (government employees leave policy) लेने की अनुमति नहीं है। वहीं सरकार ने स्थिति चाइल्ड केयर लीव और पैटरनिटी लीव पर भी साफ की है।
सेवा समाप्त मान ली जाएगी
सरकारी कर्मचारी लगातार पांच साल से ज्यादा तक छुट्टी लेता है तो उसकी सेवाएं समाप्त मान ली जाएंगी। इसमें फॉरेन सर्विस (government employees leave policy) पर यह नियम लागू नहीं होगा। बाकी सरकारी कर्मचारियों को पांच साल से ज्यादा समय तक छुट्टी पर रहने पर माना जाएगा कि उसने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया है।
कर्मचारियों के लिए लीव इनकैशमेंट के नियम
कर्मचारियों को लीव इनकैशमेंट की मंजूरी एडवांस में लेनी होगी। यह एलटीसी (LTC) में मिल जाएगी। कुछ केसेज में लीव इनकैशमेंट समय के बाद भी किया जा सकता है। इसके नियम अलग हैं।
बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी
कर्मचारियों को बच्चे की देखभाल के लिए चाइल्ड केयर लीव महिलाओं को ही दी जाती है। वहीं, किसी का बच्चा दूसरे देश में पढ़ाई कर रहा है और महिला को उस बच्चे की देखभाल के लिए विदेश जाना पड़ता है तो जरूरी प्रक्रिया के बाद उसको छुट्टी (government employees leave policy) मिल जाएगी।
शिक्षा के लिए भी ले सकते हैं अवकाश
केंद्रीय कर्मचारी अगर स्टडी लीव लेना चाहता है तो वह पूरे सेवा काल में 24 महीने की छुट्टी ले सकता है। यह अवकाश (Study Leave) एकसाथ भी लिया जा सकता है और अलग-अलग भी। वहीं, अगर कर्मचारी सेंट्रल हेल्थ सर्विस से जुड़ा है तो उसको यह अवकास 36 महीने के मिल सकते हैं।