home page

Gold Price Hike : 2025 के आखिर तक कहां होंगे सोने के दाम, जानिए गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट्स की राय

Gold Price Hike : सोने के भाव में लगातार बढ़ौतरी जारी है। सोना बढ़ने के दामों को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि साल के अंत तक दाम कितने हो जाएंगे। सोना ( Gold Price Latest Update) भाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो निवेशकों को भी रूची हो रही है कि सोने के भाव कितने रुपये तक पहुंचेंगे। 

 | 
Gold Price Hike : 2025 के आखिर तक कहां होंगे सोने के दाम, जानिए गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट्स की राय

HR Breaking News ( Gold Price Hike) सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। सोने के दामों के बढ़ने के पीछे कई कारक हैं। इनमें प्रमुख कारक वैश्विक बाजार में अस्थिरता व अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नितियां हैं। इसके चलते सोने के दामों ( Gold Price) में बढ़ौतरी होती ही जा रही है। कुछ दिन कम होने के बाद दो दिन से फिर से सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। 

 

 

फिलहाल क्या चल रहे हैं सोने के दाम


6 मार्च 2025 को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। एक तोला सोने के दाम ( Gold Price Hike) में 600 रुपये तक की बढ़ौतरी हुई है। बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम 87,900 रुपये के लगभग हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 80,600 रुपये के लगभग कारोबार कर रहे हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी 97,900 रुपये पर चल रही है। 


सोने के भाव में बढ़ौतरी के कारण
 

सोने की कीमतों ( Gold Price) में के कई कारण हैं। इनमें मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और व्यापार तनाव भी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर नए टैक्स लगा दिए हैं। इससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इसलिए सोने के दाम बढ़ रहे हैं। 

निवेशकों ने किया सोने की ओर रुख
 

लगातार चल रही वैश्विक अस्थिरता के चलते  निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देखा है। सोने की मांग बढ़ी है तो सोने (Gold Rate Prediction) की कीमतों में भी उछाल आया है। वहीं, चीन व कनाडा ने अमेरिका को टैरिफ का जवाब देने की बात कही है। इससे भी बाजार में टैरिफ वॉर छीड़ रहा है। 

सोना लगातार बना रहा रिकॉर्ड
 

सोने की बढ़ती कीमतें लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। सोने ने कई बार ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नए दिन नए नित रिकॉर्ड सोना बनाता जा रहा है। इससे प्रति तोला सोने (Gold Rate) की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी सोने की कीमतों में उछाल जारी है। 

2025 में लगातार बढ़ती जा रही हैं सोने की कीमतें
 

इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इस साल सोने के भाव (Gold Rate for 2025) में 13 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी आ चुकी है। सोने को एक लाख क्रॉस करने के लिए केवल 16 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी और चाहिए। अंतरराष्ट्रिय बाजार में सोने की कीमत 2,886 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चल रही हैं। 

कहां तक पहुंचेंगे सोने के दाम
 

विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रहेगी। सोने के दाम (Gold Rate Prediction) 3,000 डॉलर प्रति औंस से 3200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में भी कीमतें बढ़ेंगी और बाजार में सोना नए रिकॉर्ड को छू जाएगा।  


 
देशी बाजार में भी बढ़ौतरी की संभावना
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ सोने की कीमतों में देशी बाजार में भी बढ़ौतरी का अनुमान (Gold Rate Prediction) है। सोने की कीमतों में वर्तमान उछाल और केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी यह संकेत देती है कि सोने की कीमतें 2025 के अंत तक एक लाख को पार कर जाएगी। वैश्विक अस्थिरता, ट्रेड वॉर और मुद्रास्फीति के चलते सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जा रहा है। इससे सोने की कीमतों में और बढ़ौतरी होनी संभव है।