home page

Gratuity New Rules : क्या 5 साल से कम की नौकरी पर भी मिलती है ग्रेच्युटी, कर्मचारी जान लें नियम

Gratuity Rules 2025 : नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन के अलावा ग्रेच्युटी भी बहुत अहमियत रखती है। ग्रेच्युटी (Gratuity calculation) को लेकर अक्सर कई सवाल कर्मचारियों के बीच उठते रहते हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोई कर्मचारी कहीं पर 5 साल से कम समय तक काम करे तो क्या वह भी ग्रेच्युटी (Gratuity kab milti h) का हकदार होता है? इसे लेकर भी एक खास नियम है, जो हर कर्मचारी के लिए जानना जरूरी है।

 | 
Gratuity New Rules : क्या 5 साल से कम की नौकरी पर भी मिलती है ग्रेच्युटी, कर्मचारी जान लें नियम

HR Breaking News - (gratuity ke niyam)। ग्रेच्युटी को लेकर कई तरह के नियम हैं, अधिकतर नौकरीपेशा लोग ही इन नियमों के प्रति अनजान हैं। आमतौर पर किसी कंपनी में लगातार 5 साल तक नौकरी करने के बाद कोई कर्मचारी ग्रेच्युटी (Gratuity rights) पाने का हकदार बनता है, लेकिन बहुत से कर्मचारी 5 साल से पहले ही दूसरी कंपनी बदल लेते हैं। ऐसे में मुद्दा यह भी उठता है कि क्या 5 साल से कम की नौकरी पर भी वे ग्रेच्युटी (Gratuity rules)  की रकम पा सकते हैं। इस बारे में क्या है नियम, जानिये नीचे खबर में।

ग्रेच्युटी एक्ट में यह है प्रावधान-


ग्रेच्युटी अधिनियम 1972 (Payment of Gratuity Act 1972) के सेक्शन 4(1) अनुसार कम से कम 5 साल तक लगातार कोई कर्मचारी किसी कंपनी में नौकरी (minimum continuous service) करता है तो वह ग्रेच्युटी पाने का हकदार बन जाता है।

हालांकि सेक्शन 2A के अनुसार कानूनी प्रावधान यह भी है कि 4 साल 240 दिनों की नौकरी पूरी करने वाला भी ग्रेच्युटी के लिए पात्र होता है। खदानों या 6 दिन से कम काम करने वाली कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों (Gratuity rules for employees)  के लिए पांचवें साल में यह अवधि 190 दिन की होती है।


5वें साल में इतने दिन और करनी होगी नौकरी-


कानून के ‘कंटीन्यूअस सर्विस’ के नियम (Continuous Service) के अनुसार अगर कोई कर्मचारी अपनी नौकरी के चार साल बाद यानी पांचवें साल में 240 दिन सर्विस के पूरे कर लेता है, तो वह ग्रेच्युटी (what is gratuity) मिल जाएगी यानी वह 5 साल वर्किंग करने वाले कर्मचारी के बराबर माना जाएगा।

हालांकि किसी कर्मचारी (employees gratuity rules) का निधन हो जाता है या वह विकलांग हो जाता है तो मिनिमम सर्विस पीरियड के बजाय ग्रेच्युटी से जुड़ा अन्य नियम लागू होता है।

ग्रेच्युटी पर कितना लगता है टैक्स -


ग्रेच्युटी की राशि पर कोई टैक्स (tax rules on gratuity) नहीं देना होता, लेकिन 20 लाख रुपये से ज्यादा की ग्रेच्युटी रकम है तो 20 लाख से ऊपर की रकम पर टैक्स (tax on gratuity) देना पड़ता है।

News Hub