Gratuity Rule : 5 साल से कम की नौकरी पर ग्रेच्युटी मिलेगी या नहीं, कर्मचारी जान लें नियम
Gratuity News : अगर आप भी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। हाल ही में सरकार ने ग्रेच्युटी के नियमों में बदलाव कर दिया है। आमतौर पर अगर कोई भी कर्मचारी लगातार पांच साल तक नौकरी करता हैं तो उन्हें ग्रेच्युटी (Gratuity hike) का लाभ दिया जाता है। ऐसे में कर्मचारियों को इस नियम के बारे में जान लेना चाहिए। खबर में जानिये इस नियम के बारे में।
HR Breaking News - (Gratuity Limit)। कर्मचारियों को एक निश्चित समय अवधि तक काम करने के बाद ग्रेच्युटी की राशि दी जताती है। ऐसे में अधिकतर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी (Gratuity) के नियमों के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बात को जानना काफी ज्यादा जरूरी हैं कि कितने समय के बाद ग्रेच्युटी दी जाती है। खबर में जानिये ग्रेच्युटी के नए नियमों के बारे में।
इतने समय के बाद दी जाती है ग्रेच्युटी-
जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारियों (latest update for employees) को एक कंपनी में 5 साल तक काम करने की जरूरत नहीं होती है। अगर कोई कर्मचारी किसी कंपनी में 4 साल और 240 दिन से ज्यादा समय तक काम कर लेता हैं तो ऐसे में वो कर्मचारी ग्रेच्युटी (Gratuity hike latest update) को पाने का पूरा हकदार होता है।
उदाहरण की मदद से समझिये-
उदाहरण के तौर पर अगर कोई कर्मचारी 1 जनवरी, 2021 को किसी कंपनी के साथ जुड़ता है और इसके बाद वह कर्मचारी (update for employees) 29 अगस्त 2025 के बाद नौकरी को छोड़ देता है तो वो कर्मचारी ग्रेच्युटी को पाने का पूरा हकदार होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस तारीख तक कर्मचारी को सेवा में 4 साल 240 दिन का समय पूरा हो चुका होता है। इसके बाद कर्मचारी (news for employees) को किसी दूसरी कंपनी को जोइन करने के लिए 1 जनवरी 2026, तक 5 साल पूरे होने का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं होती है।
इतने समय के बाद नहीं मिलती ग्रेच्युटी-
जारी की गई रिपोर्ट् के मुताबिक हर एक कर्मचारी को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उनके काम करने की अवधि 4 साल और 8 महीने की हो। इसके बाद ही कर्मचारी को ग्रेच्युटी (Gratuity rules in india) की राशि दी जाती है। वहीं जो कर्मचारी 4 साल 240 दिनों से कम समय के लिए काम करते हैं तो उनको ग्रेच्युटी नहीं दी जाती है। हालांकि, अगर किसी कर्मचारी (Gratuity on Retirement) की मृत्यु हो जाती हैं या फिर वो कर्मचारी विकलांग हो जाता है तो ऐसे मामले में भी 5 साल की सेवा जरूरी नहीं होती है।
जानिये क्या है ग्रेच्युटी-
पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट के मुताबिक, ग्रेच्युटी (Gratuity cover) वह राशि होती है, जो किसी भी कर्मचारी को कंपनी उसके काम के लिए देती है। यह राशि कर्मचारी के वेतन, (basic salary hike) महंगाई भत्ते और कमीशन को मिलाकर बनाई जाती है। इसका लाभ लेने के लिए कर्मचारियों (Final basic salary of employees) को कम से कम 5 साल या 4 साल 240 दिन उसी कंपनी में काम करना होता है।
