हरियाणा के बिजली कर्मचारियों और सरकार की 3 तारीख को फिर होगी मीटिंग, हड़ताल खत्म, इन मुद्दों पर बातचीत बाकी
HR Breaking News (Haryana electricity Strike) हरियाणा में बिजली निगम यूनियन कर्मचारियों और सीएम नायब सिंह सैनी व मंत्री अनिल विज के साथ बातचीत की गई। बैठक में 4 मुद्दों पर बात होनी थी, लेकिन प्रमुख मुद्दा प्राइवेटाइजेशन का ही रहा, जिस पर सहमति बन गई है। कर्मचारी नेता देवेंद्र हुड्डा की तरफ से कहा गया कि इसमें हरियाणा सरकार कानूनी तौर पर इसको भंग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है कि किसी भी प्राइवेट प्लेयर को हरियाणा में बिजली की लाइन में नहीं आने दिया जाएगा।
इसके अलावा एग्री डिस्कॉम, स्मार्ट मीटर, प्रमोशन कोटा, समान काम समान वेतन, रिस्क अलाउंस समेत कर्मचारियों के तमाम मुद्दों पर 3 नवंबर को फिर से बातचीत होगी। वहीं, ऑनलाइन ट्रांसफर भी बाती की गई है। सीएम ने हर बात पर बातचीत का आश्वासन दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने फैसला लिया है कि आज अभी से हड़ताल वापस ली गई है। वहीं, इस दौरान किसी भी प्रकार का केस हुआ है तो उनपर भी आश्वासन मिला है।
मंत्री अनिल विज ने कही ये बातें
मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो प्राइवेट प्लेयर को लाइसेंस देने का फैसला विनियामक ने किया था, हमने इस का शुरू से ही विरोध किया था। सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई एप्लीकेशन नहीं मांगी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार के एक्ट के अनुसार कोई कंपनी एप्लीकेशन कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम इसका शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। आज भी यूनियन के नेताओं से बात करे 108 एक्ट के तहत विनियाम को डायरेक्शन दे सकते हैं और इसको रद्द कर सकते हैं। हमने इसको लेकर लेटर साइन कर दिया है। हमने इसका लेटर लिखकर विभाग को दे दिया है। इसके साथ ही वकीलों से भी बात करके सेक्शन 94 में भी इस आदेश को रिव्यू कराने के लिए दरखास डाली जाएगी। मंत्री विज ने कहा कि पहले वाली मांगों पर भी विभाग बात कर रहा है। उन मांगों पर 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे बैठक की जाएगी।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कही ये बातें
इसपर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे मंत्री अनिल विज लगातार इस पर काम कर रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मंत्री संपर्क में थे। वहीं, पिछले दिनों आदेश पारित होने की सुगबुगाहट में भी मंत्री की तरफ से बताया गया था कि सरकार इसके खिलाफ है। सरकार इसके खिलाफ अपने स्टैंड पर है। सरकार कर्मचारी यूनियन के साथ है। आदेश को लेकर जब कर्मचारी हड़ताल पर गए तो उसके बाद सोहार्दपुर्ण रूप से आज भी बात हुई है। विनायम संस्था एक इंडिपेंडेंट बॉडी है। कोई भी व्यक्ति उनके पास एप्लिकेशन दे सकता है। हमने आज सेक्शन 108 के साथ एचईआरसी को रिव्यू करने को कहा गया है। साथ में 94 के तहत इसको रद्द करवाने को लेकर कदम उठाया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि निजीकरण किसी प्रकार का नहीं होगा।
वहीं, 3 तारीख को एग्री डिस्कॉम पर भी प्रमुखता से बात की जाएगी। वहीं, तुरतं प्रभाव से हर क्षेत्र में बिजली बाहली के यूनियन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। रात में भी अगर बिजली ठीक करनी पड़ी तो कर्मचारी उसपर काम करेंगे। लोगों की परेशानियों का समाधान हो गया है।
