हरियाणा के बिजली कर्मचारियों को मिलेगा ₹500 जोखिम भत्ता
HR Breaking News (Electricity employees news) जहां एक ओर सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर अब प्रदेश के बिजली कर्मचारियों (Electricity employees news) को ₹500 जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया गया है। अब जल्द ही इसके लिए योजना तैयार की जाने वाली है। खबर में जानिए प्रदेश सरकार की ओर से यह फैसला क्यों लिया गया है।
रिव्यू बैठक में लिया गया फैसला
500 रुपये मासिक जोखिम भत्ते (Bijli karchariyo ka risk allowance) का ऐलान बीते दिनों सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से बिजली निगम के अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक में किया है। उन्होंने GIS तकनीक, एडवांस्ड ट्रांसफार्मर के प्रोविजन और जॉब सिक्योरिटी से जुड़ी औपचारिकताओं (Formalities related to job security) को एक हफ्ते में पूरे करने के निर्देश जारी किए हैं।
महानगरों को स्मार्ट बनने की योजना
सीएम का कहना है कि पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के अंतर्गत किसानों को मेढ़ों पर सोलर पैनल लगाने और कम लाइन लॉस और 100 प्रतिशत बिल भरने वाले गांव और महानगरों को स्मार्ट बनने की योजना तैयार की जाने वाली है।
उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लांट पर मिलेगी सब्सिडी
5,00,000 रुपये से ज्यादा इनकम वाले उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लांट पर 1 लाख रुपये 22,000 की अतिरिक्त सरकारी राशि के साथ ही सब्सिडी (Subsidy on solar power plants) दी जाएगी। पानीपत के आसन कलां में 30 एकड़ भूमि पर सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट की टेस्टिंग लैब भी बनाई जाएगी।
