हरियाणा में सरकारी दफ्तरों की खाली जमीन पर स्थापित होंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
HR Breaking News (Haryana EV Charging Stations) हरियाणा में सरकार की तरफ से पब्लिक के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए और ई वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से इस पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी कार्यालयों की खाली पड़ी जमीन पर मुआयना करके, वहां ईवी चार्जिंग स्टेशन बना जाएंगे।
बिजली निगम ने मांगी रिपोर्ट (Haryana E charging Station)
इसके लिए हरियाणा में बिजली निगम (Haryana Bijli Nigam) की तरफ से रिपोर्ट भी मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में जमीन का ब्योरा भेजा जाएगा, जिसके बाद बिजली निगम नजदीकी पावर स्टेशन (Power Station Haryana) के हिसाब से आंकलन करेगा। खाली पड़ी जमीनों का उपयोग पब्लिक के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने में किया जाएगा।
सड़क व हाईवे किनारे की जमीनों को दी जाएगी तरजीह (Haryana news Update)
परियाजना के तहत ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हाईवे (Highways) किनारे की जमीन को तरजीह दी जाएगी। इसके लिए ऐसी जमीन का चयन किया जाएगा जो या तो किसी हाईवे के किनारे हो या फिर किसी रोड से लगती है। रोड से दूर की जमीन की बजाय प्राथमिकता निकटतम जमीन को दी जाएगी। सरकारी ऑफिस के परिसर या अन्य खाली जमीन के लिए पहले इसको देखा जाएगा।
जमीन के मांगे फोटो (Photos of land for E Charging station)
रिपोर्ट के तौर पर खाली जमीन के फोटो मांगे गए हैं। तस्वीर क्लीयर होनी चाहिए। एक परिसर की कम से कम दो तस्वीर बनाई जाएंगी। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन का चयन क्लीयर तस्वीरों को देखकर किया जाएगा। इसमें एक तस्वीर के अंदर परिसर का प्रवेश द्वारा बिल्कुल स्पष्ट तौर पर दिखाई पड़ना चाहिए। वहीं, दूसरी तस्वीर के अंदर निर्धारित स्थान को दिखाना पड़ेगा। यहां देखा जाएगा कि ईवाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा सकता है या नहीं।
पीएम ई ड्राइव योजना के तहत होगा विकास (PM E drive Scheme)
बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पीएम ई ड्राइव योजना (PM E drive Scheme Haryana) के तहत सरकारी विभागों की जमीन के ऊपर खली पड़ी जमीन में ई चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें उपयुक्त स्थानों के लिए जमीन की जानकारी विभिन्न विभागों से मांगी गई है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PM E drive Scheme FAQs
1. PM E drive Scheme क्या है?
यह एक केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत देशभर में ई वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ई चार्जिंग स्टेशन व अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं।
2. PM E drive Scheme के चार्जिंग स्टेशन कहां बनेंगे?
पीएम ई ड्राईव स्कीम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी परिसरों की खाली पड़ृी जमीन पर ई चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
3. PM E drive Scheme के चार्जिंग स्टेशन का लाभ किन्हें मिलेगा?
पीएम ई ड्राईव स्कीम का लाभ आमजन को मिलेगा। पब्लिक के लिए यह योजना लाई गई है।
4. PM E drive Scheme के तहत क्या काम हुआ है?
PM E drive Scheme के तहत अभी जमीन की लोकेशन व फोटो मांगे गए हैं।
5. PM E drive Scheme का फायदा क्या है?
PM E drive Scheme के तहत ईवी वाहनों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आमजन को लाभ होगा और पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
