Haryana New Highway : इस दिन खुल जाएगा हरियाणा का नया हाईवे, NHAI ने बताई तारीख
Haryana New Highway - हरियाणा में एक नया हाईवे जल्द ही आम लोगों के लिए खुलने वाला है, जिससे गुरुग्राम से रेवाड़ी तक का सफर आसान हो जाएगा। एनएचएआई ने इसके उद्घाटन की संभावित तारीख भी बता दी है। हाईवे के शुरू होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय कम होगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana New Highway) गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच सफर जल्द ही और आसान होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मुताबिक, गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 352W) को 31 जुलाई तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।
90 प्रतिशत हो चुका निर्माण-
इस हाईवे का निर्माण कार्य साल 2021 में शुरू हुआ था और इसे मार्च 2023 में चालू किया जाना था। फिलहाल परियोजना का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) ने इसकी नई डेडलाइन 31 जुलाई तय की है। करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 46 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर 25 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा रहे हैं।
आरओबी निर्माण की दिशा में शुरू हुआ काम-
लंबे समय से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से भारतीय रेलवे से इंछापुरी रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) निर्माण की मंजूरी मांगी जा रही थी। पिछले सप्ताह यह अनुमति मिल गई है, जिसके बाद आरओबी निर्माण (ROB construction) की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यहां दो लेन का आरओबी मौजूद है, जिसे बदलकर नया दो लेन का आरओबी बनाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि अगले चार महीनों में यह आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा।
एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर तीन महीने में होगा तैयार-
द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (Gurugram-Pataudi-Rewari Highway) को जोड़ने के लिए सेक्टर 84 के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को पटौदी रोड पर यू-टर्न लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे इस फ्लाईओवर के जरिए निर्माणाधीन (Under construction via flyover) हाईवे से जुड़ सकेंगे। दावा है कि यह फ्लाईओवर तीन महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।
रेलवे विभाग से मिली मंजूरी-
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना अधिकारी योगेश तिलक ने बताया कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को 31 जुलाई तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इंछापुरी रेलवे लाइन (Inchhapuri Railway Line) पर दो लेन का नया आरओबी बनाने के लिए रेलवे विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को भी अगले तीन महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
