Haryana News : सरकार की बड़ी सौगात, 14400 रुपये तक मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन
HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा सरकार की ओर से पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी गई है। सामाजिक सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अहम कदम उठाया है। अब सरकार के इस निर्णय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन (social security pension) 14400 रुपये दी जाएगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कितनी रकम दी जाएगी।
कब से प्रभावी हुई ये बढ़ी हुई दरें
हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भत्तों एवं वित्तीय सहायता स्कीम (financial assistance in Haryana) की दरों में बढ़ौतरी करने का फैसला लिया है। बता दें कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा सेवा विभाग की ओर से जो आदेश जारी किए गए हैं, उन आदेंशों के मुताबिक इन बढ़ी हुई दरों का भुगतान लाभार्थियों को फरवरी 2026 से किया जाएगा और यह बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर, 2025 से प्रभावी हो गई है।
किन योजना पर लाभार्थियों को मिलेंगे 3200 रुपये
सरकारी आदेशों के मुताबिक अब कई योजनाओं पर लाभार्थियों को 3200 रुपये हर महीने पेंशन की राशि दी जाएगी। इन योजनाओं में लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Ladli Social Security Pension Scheme) , वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, दुर्लभ रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को फाइनेंशयल हेल्प, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिलाओं एवं विधवाओं को फाइनेंशियल सहायता, विधुर एवं अनमैरिड व्यक्तियों के लिए फाइनेंशियल हेल्प योजना-2023, स्टेज-3 एवं स्टेज-4 कैंसर रोगियों को वित्तीय सहायता और किन्नर पेंशन योजना के तहत दी जाएगी।
एसिड पीड़ितों को मिलेगी इतनी सहायता राशि
इसके साथ ही सरकार की ओर से एसिड पीड़ितों को जो वित्तीय सहायता (Financial assistance to acid victims) राशि दी जाती है, उसमे बढ़ौतरी की गई है। अब सरकार के फैसले के बाद दिव्यांगता प्रतिशत के आधार पर 3200 रुपये को आधार मानते हुए वित्तीय सहायता राशि (financial aid amount) वितरित की जाएगी। इसके साथ ही 40 से 50 प्रतिशत दिव्यांगता पर 8000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी और जिसकी दिव्यांगता 50 से 60 प्रतिशत है उनको 11200 रुपये और 60 प्रतिशत से ज्यादा की दिव्यांगता पर 14400 रुपये हर महीने की सहायता राशि दी जाएगी।
विभिन्न अक्षमताओं वाले बच्चों की सहायता राशि
इन सबके अलावा विभिन्न अक्षमताओं वाले बच्चे (Assistance to children with various disabilities) , जो स्कूल नहीं जा पाते हैं, उनकी वित्तीय सहायता राशि में भी बढ़ौतरी की गई है।अब उन बच्चों को 2400 रुपये नहीं, बल्कि 2600 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही निराश्रित बच्चों को जो वित्तीय सहायता राशि दी जाती है, उसमे भी इजाफा किया गया है। अब इसके तहत एक बच्चे पर 2300 रुपये हर महीने तथा दो बच्चों पर 4600 रुपये हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी।
कश्मीरी प्रवासी परिवार को इतनी मिलेगी सहायता राशि
इसके साथ ही हरियाणा राज्य (Govt hikes social security pension ) में जो कश्मीरी प्रवासी परिवार बसे है, उनको जो वित्तीय सहायता राशि दी जाती है, उसमे इजाफा किया गया है। अब सरकार के ऐलान के बाद एक व्यक्ति को 1700 रुपये हर महीने सहायता राशि मिलेगी और एक परिवार को ज्यादा से ज्यादा 8500 रुपये हर महीने की सहायता दी जाएगी। हरियाणा सरकार के इस फैसले से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, गंभीर रोगियों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को लाभ होगा।
