Haryana News : हरियाणा के जिलों को यूपी से किया जाएगा कनेक्ट, 1550 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Haryana News : हरियाणा में लगातार प्रगति के कार्य किए जा रहे हैं। आज ही हरियाणा का बजट पेश किया गया है। हरियाणा के बजट में बहुत सारी घोषणाआएं की गई है। वहीं, प्रदेश की सैनी सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी राज्या को लगातार नई नई सुविधाएं देती रहती है।
HR Breaking News (Haryana New Roads) हरियाणा के जिलों को अब उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना पर 1550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश के साथ साथ यह उत्तर प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे दोनों राज्यों को लाभ होना लाजमी है। चलिए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में-
हरियाणा सरकार की तरफ से बजट में की गई घोषणा
हरियाणा सरकार की तरफ से बजट में 1550 करोड़ रुपए की एक परियोजना की घोषणा की गई है। इसके तहत 17 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इस रोड के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले हरियाणा से कनेक्ट हो जाएंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र को भी लाभ होगा। आम जनता के लिए भी आवाजाही सुगम हो जाएगी।
कहां से कहां तक बनेगा रोड
हरियाणा के जिलों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से बजट में पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिमी फरीदाबाद यानी बड़खल मार्ग से ग्रेटर फरीदाबाद तक 17 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की घोषणा की गई है। इस परियोजना पर 1550 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इससे औद्योगिक नगरी के स्वरूप को बदला जा सकेगा। इस रोड के बनने से फरीदाबाद के साथ-साथ मेवात, पलवल, मानेसर, गुरुग्राम आदि जिले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के काफी नजदीक आ जाएंगे।
दो महत्वपूर्ण एलिवेटेड संपर्क मार्गों की घोषणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से आज वित्त मंत्री के तौर पर हरियाणा का बजट पेश किया गया। इस बजट के दौरान नायब सिंह सैनी की ओर से फरीदाबाद के लिए दो महत्वपूर्ण एलिवेटेड संपर्क मार्ग परियोजनाओं की घोषणा की गई। पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिम फरीदाबाद तक मुंबई एक्सप्रेस वे से सैनिक कॉलोनी मोड को जोड़ते हुए करीब 850 करोड़ रुपए का एक 8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।
इस परियोजना के तहत 5 फ्लाईओवर भी शामिल किए गए हैं। जबकि दूसरी परियोजना के अनुसार पूर्वी फरीदाबाद को पश्चिम फरीदाबाद यानी बाटा मार्ग से जोड़ा जाएगा। सैनिक कॉलोनी मोड़ से बीपीटीपी चौक तक 700 करोड़ रुपए का 9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड संपर्क मार्ग बनाया जाएगा, जिस पर चार फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
जानें परियोजना का विस्तार
परियोजना के अनुसार कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड पुल की शुरुआत सैनिक कॉलोनी-मस्जिद चौक को पार कर हार्डवेयर चौक से होते हुए सीधे बाटा रेलवे पुल को क्रॉस करेगी। यह कोर्ट रोड से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे तक रहेगी। जबकि दूसरी कनेक्टिविटी के अनुसार गुरुग्राम जाने वाले मोड़ से एलिवेटेड पुल बनना शुरू होगा जो बड़खलचौक से होते हुए बड़खल पुल को क्रॉस करके सेक्टर 19-28 की विभाजन वाली सड़क से एक्सप्रेस वे तक जाएगी।
इससे कुंडली, गाजियाबाद, पलवल एक्सप्रेस वे मंझावली पुल तक आना-जाना आसान हो जाएगा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद में भी कनेक्टिविटी शुरू होने वाली है। इससे शहर आपस में नजदीक आ जाएंगे। सरकार की तरफ से ग्रेटर नोएडा का लगातार विकास किया जा रहा है। साथ में ग्रेटर फरीदाबाद का भी विकास किया जा रहा है।
