Haryana News : केंद्रीय बजट से हरियाणा को मिलेगी रफ्तार, इन प्रोजेक्टस से बढ़ेंगे जमीनों के दाम
HR Breaking News (Haryana News) केंद्रीय बजट में कई ऐसी घोषणाएं की गई है, जिससे हरियाणा (Haryana News ) को नई रफ्तार मिल सकेगी। अब यहां कई ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं, जिससे जमीनों के दाम में बंपर तेजी आएगी और हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन प्रोजेक्ट से हरियाणा को नई रफ्तार मिलेगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से।
जानिए कितना होगा कुल बजट का आकार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में जो केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया है। उस कुल बजट का आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें कैपेक्स को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया है, जो बीते वर्ष की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत से ज्यादा है। बजट में यह ऐलान किया है कि राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स दिया जाएगा।
हरियाणा के लिए वरदान साबित होगी यह बढ़ौतरी
बता दें कि 16वें वित्त आयोग (16th Finance Commission) की सिफारिशों को साझा करते हुए राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत पर रखा है, हरियाणा राज्य का केंद्र के करों में बड़ा योगदान होता है और इससे मजबूत वित्तीय सहायता मिलेगी। इस राशि से हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कें और अन्य इंफ्रा स्ट्रक्चर को नई रफ्तार मिलेगी।
कैपेक्स से इन प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार
कैपेक्स को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किए जाने से पूरे देश में रेल, सड़क, RRTS, EV चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (Industrial Model Township) विस्तार और अन्य प्रोजेक्ट को नई रफ्तार मिलेगी। इससे पहले से हरियाणा में चल रहे IMT खरखोदा, मानेसर और अन्य इलाकों में नए इन्वेस्टमेंट आएंगे, जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) की मांग के हिसाब से RIDF और UIDF में इजाफे से गांवों और शहरी इंफ्रा को नई मजबूती मिलेगी।
नए इन्वेस्टमेंट, स्किल डेवलपमेंट में मददगार होगा बजट
जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया Semiconductor मिशन 2.0 (India Semiconductor Mission 2.0) के लिए बड़ा प्रोविजन किया गया है। बता दें कि हरियाणा का इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पहले से कहीं मजबूत है और यह बजट 2026-27 में नए इन्वेस्टमेंट (Investment in Budget 2026-27) , स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी हब बनाने में मददगार होगा। राज्य के युवाओं को MSME, स्टार्टअप और बायोफार्मा पर फोकस से रोजगार मिल सकेगा। बता दें कि जहां कॉरिडोर और रेलवे नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, वहां प्रोपर्टी के दाम बढ़ेंगे।
किसानों और एग्री-इंडस्ट्री को होगा लाभ
बजट में हरियाणा में गांवों की अर्थव्यवस्था,फसल विविधीकरण, पानी संरक्षण और किसानों की इनकम बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है। बता दें कि रेयर अर्थ मिनरल्स, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोफार्मा जैसे इलाकों में नए प्लान से हरियाणा के किसानों और एग्री-इंडस्ट्री को लाभ होगा। इसके साथ ही राज्य की 'मेरा पानी-मेरी विरासत' (My water, my heritage) जैसी स्कीम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा।
हेल्थ सेक्टर को मिलेगी नई मजबूती
जानकारी के लिए बता दें कि बजट में मेडिकल टूरिज्म, AI, स्किल डेवलपमेंट, कार्बन कैप्चर और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर खास जोर दिया गया है। हरियाणा के नागरिकों को महंगाई के कंट्रोल से और टैक्स सरलीकरण और मध्यम वर्ग को लाभ (benefits of middle class) होगा। बता दें कि बायोफार्मा और लाइफ साइंसेज में 10,000 करोड़ के नए इनिशिएटिव राज्य के हेल्थ सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी। यह बजट विकसित भारत 2047 को रियल करने में मजबूत भूमि निभाएगा। बता दें कि डबल इंजन सरकार की साझेदारी से प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि केंद्र का यह बजट हरियाणा की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
