home page

Haryana News : हरियाणा में बनेंगी आईएमटी, 10 नए औद्योगिक टाउनशिप का रास्ता साफ

IMT In Haryana : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर नई आईएमटी बनाई जाने वाली है। प्रदेश में 10 नए औद्योगिक टाउनशिप (10 new industrial townships) का रास्ता साफ हो जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हरियाणा में बनने वाली आईएमटीयों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

 | 
Haryana News : हरियाणा में बनेंगी आईएमटी, 10 नए औद्योगिक टाउनशिप का रास्ता साफ

HR Breaking News (new industrial townships) हरियाणा सरकार व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए नए नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। बता दें कि अब सरकार यहां पर नई आईएमटी बनाने वाली है। प्रदेश में कुल 10 नए औद्योगिक टाउनशिप का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा रोजगार के भी नए नए मौके बनने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा में बनने वाली इस नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के बारे में पूरी जानकारी-

 


ई-भूमि पोर्टल पर पूरी होगी प्रक्रिया पूरी

 

अंबाला में आईएमटी के लिए किसानों ने ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन देने की इच्छा को व्यक्त कर दिया है। किसानों को प्रति एकड़ लगभग 1.55 करोड़ रुपये की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। जोकि बाजार भाव (New industrial townships in Haryana) के अनुरूप बना हुआ है। कुछ जमीन की रजिस्ट्री पहले ही सरकारी नाम पर की जा चुकी है, हालांकि बाकि की रजिस्ट्री जल्द पूरी होने वाली है।


 
उद्योगों की स्थापना होगी शुरू-

आने वाले कुछ ही दिनों या सप्ताह में अंबाला IMT के लिए आवश्यक जमीन पूरी हो जाएगी। इसके बाद सरकार बुनियादी ढांचा (रोड, बिजली, पानी, सीवेज आदि) विकसित करने वाली है। साथ ही में उद्योगों की स्थापना शुरू करने वाली है। ये परियोजना (Government New Project) अंबाला कैंट और आसपास के इलाकों (जैसे नग्गल, नडियाली, खैरा आदि गांवों) में फैली हुई है। जहां पर कुल 800-858 एकड़ के आसपास जमीन को चिन्हित किया गया है। तीन साल पहले किसान 80-90 लाख प्रति एकड़ पर तैयार थे, हालांकि अब बढ़ी दरों से सहमति बनी है।

उद्योग मंत्री ने दी जानकारी-

अंबाला जिले के नारायणगढ़ में भी नया IMT को बसाया जाने वाला है। यहां पर ई-भूमि पोर्टल के जरिए जमीन की मांग की गई है। साथ ही में आगे की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जल्द ही इस परियोजना को गति मिल जाएगी। नारायणगढ़ में IMT (New industrial townships) से स्थानीय स्तर पर उद्योग आकर्षित होंगे, जोकि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत कर देंगे। उद्योग मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा सरकार ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए आरक्षण नीति लागू कर दी है। हालांकि, हाई कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया है। स्टे हट (industrial townships) जाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि नए IMT में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिले और रोजगार के नए नए मौके मिलने वाले हैं।

10 नए IMT प्रस्तावित-

हरियाणा में कुल 10 नए IMT प्रस्तावित किये गए है। हालांकि अधिकांश में जमीन जुटाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला और नारायणगढ़ में प्रगति सबसे तेज है। ई-भूमि पोर्टल (ebhoomi.jamabandi.nic.in) के जरिए स्वैच्छिक खरीद प्रक्रिया पारदर्शी बन गई है। किसान अपनी जमीन की पेशकश कर सकते हैं। राज्य सरकार ने 69 शहरों में कुल 1.67 लाख एकड़ जमीन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसमें अंबाला (3668 एकड़) और नारायणगढ़ (512 एकड़) शामिल हैं. अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।

 
औद्योगिक हब बनाने की दिशा में है महत्वपूर्ण-

यह कदम हरियाणा को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। अंबाला जैसे क्षेत्रों में IMT से निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने वाला है। किसानों को उचित मुआवजा और सरकार (Haryana Government News) को सुचारु विकास की संभावना लगाई जा रही है। अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोत चेक करने काफी ज्यादा जरूरी है।