home page

Haryana News : लाखों रुपये खर्च कर तालाब को बनाया जाएगा पिकनिक स्पॉट

Haryana News - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि इस बस्ती का तालाब अब नया पिकनिक स्पॉट बनने जा रहा है। नगर परिषद ने इसके सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया है, जिससे इलाके में एक नया मनोरंजन स्थल तैयार होगा और लोग यहां समय बिता सकेंगे-

 | 
Haryana News : लाखों रुपये खर्च कर तालाब को बनाया जाएगा पिकनिक स्पॉट

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana News) पानीपत रोड स्थित वार्ड 10 के अंतर्गत दरियापुर बस्ती में वर्षों से उपेक्षित रहे शहर के एकमात्र तालाब को अब नई पहचान मिलने जा रही है। नगर परिषद पानीपत (Municipal Council Panipat) ने तालाब के सुंदरीकरण की योजना के तहत इसे पिकनिक स्पॉट (picnic spot) के रूप में विकसित करने का काम शुरू करा दिया है। काम पूरा होने पर करीब छह-सात हजार लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण के साथ एक नया सार्वजनिक मनोरंजन स्थल मिलेगा।

तालाब लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में था। चारों ओर गंदगी, झाड़ियां और सुरक्षा के अभाव के कारण लोग इसके पास जाने से कतराते थे और हादसों की आशंका बनी रहती थी। वार्डवासियों की मांग पर नगर परिषद (City Council) पानीपत ने तालाब के सुंदरीकरण की योजना बनाकर काम शुरू कराया है। योजना के तहत तालाब के चारों ओर चारदीवारी भी बनाई जाएगी, जिससे सुरक्षा और सौंदर्य दोनों में सुधार होगा। (sonipat gohana darriyapur pond to become picnic spot)

चारदीवारी बनने से तालाब की सुरक्षा तो बढ़ेगी ही, साथ ही अवैध अतिक्रमण (illegal encroachment) और गंदगी पर भी प्रभावी रोक लगेगी। तालाब के चारों ओर पगडंडी बनाई जाएगी, जहां लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। पगडंडी के पास हरियाली और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बच्चों और परिवारों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे, ताकि यह स्थान एक आकर्षक पारिवारिक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो सके।

रोशनी से जगमगाएगा पूरा क्षेत्र-

शाम के समय तालाब और उसके आसपास का पूरा इलाका रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे न सिर्फ सुंदरीकरण बढ़ेगा बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। वार्ड 10 के आसपास गांव गढ़ी उजाले खां (Garhi Ujale Khan), नई बस्ती और गढ़ी सराय नामदार भी स्थित हैं, जिन्हें इस विकास कार्य का लाभ मिलेगा।

इस परियोजना से वार्ड और आसपास के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। तालाब के सुंदरीकरण (beautification of pond) से क्षेत्र की पहचान तो बदल जाएगी, साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए एक सुरक्षित और सुंदर स्थल तैयार होगा, जहां वे अपने परिवार के साथ आराम और मनोरंजन का समय बिता सकेंगे।