hrbreakingnews.com

Haryana News : प्रदेश में रेडक्रॉस कराएगा स्कूल-कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं, विजेताओं की फीस भरेगा रेडक्रॉस

Haryana News : नेशनल से लेकर ओलंपिक तक खेलों में अपना झंडा बुलंद करने वाले प्रदेश हरियाणा में अब रेड क्रॉस की तरफ से भी खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वहीं, विजेताओं को इनाम के रूप में रेडक्रॉस की तरफ से उनकी फीस वहन कराई जाएगी। चलिए जानते हैं इकसे बारे में विस्तार से-
 
Haryana News : प्रदेश में रेडक्रॉस कराएगा स्कूल-कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं, विजेताओं की फीस भरेगा रेडक्रॉस

HR Breaking News (Haryana Red Cross Society Sports events) हरियाणा में अब खिलाड़ियों को एक और मंच मिलने जा रहा है, जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों को इनमें खेलने का मौका मिलेगा। रेड क्रॉस की तरफ से विजेताओं की फीस भी भरी जाएगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 

 

6 खेल किए गए हैं शामिल (Haryana Red Cross Society Sports Update)


रेड क्रॉस की तरफ से हरियाणा (Haryana News) में यह शुरुआत 6 खेलों के साथ शुरू होगी। इसमें क्रिकेट, शतरंज, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्‌डी और कैरम को शामिल किया गया है। इन खेलों में प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। खिलाड़ियों को नया मंच मिल जाएगा, जहां वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके ईनाम भी हासिल कर सकेंगे। 

ब्लॉक स्तर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं (Haryana School Games Update)


रेड क्रॉस (Haryana Red Cross Socity) की तरफ से प्रतियोगिताओं की शुरुआत जमीनी स्तर यानी की ब्लॉक स्तर से की जाएगी। इसके बाद जिला व फिर राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। स्टेट प्रतियोगिताओं में जीतने वालों की स्कूल एवं कॉलेज की फीस रेड क्रॉस की तरफ से वहन की जाएगी। रेड क्रॉस का मकसद युवाओं में प्रतिभाओं को निखारना है। 

जल्द जारी होगा शेड्यूल (red cross society sports schedule)


रेड क्रॉस की तरफ से शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। वहीं, स्कूलों कॉलेजों की तरफ से 40 करोड़ रुपये राज्य रेडक्रॉस को देने हैं, जो जल्दी रेड क्रॉस की तरफ से लिए जाएंगे। जेआरसी, वीआरसी का फंड एकत्र किया जाएगा, जिसके लिए टीम गठित की जाएगी। 

स्कूलों में चलेंगी सालभर गतिविधियां


स्कूलों में भी रेड क्रॉस की तरफ से गतिविधियां कराई जाएंगी। रेड क्रॉस की से बच्चों पर भी फोकस रहेगा और स्कूल लेवल पर वार्षिक कैलेंडर बनाकर सालभर अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों को आयोजित कराया जाएगा। इससे छोटे बच्चों में भी प्रतिभाओं का विकास होगा। 

क्या कहते हैं अधिकारी


हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी (Ankush Miglani, Vice Chairman of the Haryana Red Cross Society) ने कहा कि इन खेलों को स्कूलों कॉलेजों के अलावा विश्विद्यालयों में भी शुरू किए जाएंगे। शुरुआत छह खेलों की प्रतियोगिताओं से होगी, जिसको भविष्य में बढ़ाया जाएगा। यह शिक्षा विभाग के साथ समन्वय करके कराई जाएंगी।