Haryana News : हरियाणा में आएगा रियल एस्टेट का नया बूम, नई औद्योगिक पॉलिसी से सस्ते होंगे प्लॉट
HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में औघोगिकरण को बढ़ावा देने के लिए अब सरकार नई औद्योगिक पॉलिसी (new industrial policy) ला रही है। इससे प्रदेश में औद्योगिक ढांचा मजबूत होगा। सरकार की ओर से सस्ते में प्लॉट मिलेंगे। जिससे इंडस्ट्री लगेंगी तो नए रोजगार मिलेगा और नए घरों की डिमांड भी बढ़ेगी। आइए खबर में जानते हैं सरकार की इस नई औद्योगिक पॉलिसी के बारे में -
हरियाणा की सरकार लाई नई औद्योगिक पॉलिसी
बता दें कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Government of Haryana) इस महीने नई औद्योगिक पॉलिसी लेकर आ रही है। अभी वर्तमान में तो उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारी बैठकों में ड्राफ्ट पॉलिसी को आखिरी रूप देने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि नई पॉलिसी में उद्योगपतियों को कई रियायतें मिलेंगी। कारोबारियों को महंगे औद्योगिक प्लॉट्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
यहां पर वेयरहाउस और यूनिट का निर्माण करेंगे उद्योगपति
वैसे तो अब तक औद्योगिक इकाइयों (industrial units) में 15 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बनाने की परमिशन नहीं थी। अब नई नीति में यह सीमा खत्म हो रही है। अब यहां पर उद्योगपति मल्टी-स्टोरी फैक्ट्री, वेयरहाउस और यूनिट का निर्माण कर सकेंगे। यहां पर वर्टिकल इंडस्ट्रियल ग्रोथ मॉडल में जमीन का ऊपर की ओर विस्तारिकरण होगा। इससे गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, सोनीपत, पानीपत जैसे पॉश हिस्सों में बड़ी राहत मिलेगी। अब FAR (floor area ratio) पूरी तरह खुल जाएगा।
नई उद्योग नीति पर गंभीरता से चला काम
बता दें कि हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह (Commerce Minister Rao Narbir Singh) का कहना है कि विभाग नई औद्योगिक पॉलिसी के ड्रॉफ्ट (Draft new industrial policy) को आखिरी रूप देने की तैयारी में हैं। अभी इस समय में तो नई उद्योग नीति पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि हमारा मकसद यह है कि उघोगों को जमीन की कमी और नियमों से छुटकारा दिया जाना चाहिए। FAR को खोलना और ऊंचाई की सीमा से हटाना एक बड़ा कदम है।
उद्योगपति बना सकेंगे मनचाही मंजिलें
उद्योगों के लिए FAR पूरी तरह खोल (FAR fully open) दिया गया है। जहां पहले सीमित फ्लोर एरिया में ही बनाने की परमिशन थी। अब इससे उद्योगपतियों को यह फायदा होगा कि वो अपने प्लॉट के अनुसार अपनी मनचाही मंजिलें बना सकेंगे। खासतौर पर यह जिन उघोगो के लिए फायदेमंद होगा। इनमे ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, फार्मा, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग से जुड़े उघोगो (Warehousing related industries) का नाम शामिल है। साइड में खाली जगह छोड़ने की बाध्यता समाप्त होगी।
