home page

Gold Rate : जेपी मॉर्गन ने किया बड़ा दावा, 2026 के अंत तक इतने हो जाएगा 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Price Prediction 2026 : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन दिनों तक लगातार गिरावट के बाद फिर से सोने ने रिकवरी कर ली थी। लेकिन आज 5 फरवरी को फिर से सोने में गिरावट (Gold Rate) देखने को मिली। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने का भाव कहां तक जाएगा। इस बीच जेपी मॉर्गन ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया है कि 2026 के अंत तक 1 तोले सोने का रेट कितना हो जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Gold Rate : जेपी मॉर्गन ने किया बड़ा दावा, 2026 के अंत तक इतने हो जाएगा 10 ग्राम सोने का रेट

HR Breaking News - (Gold Rate Prediction)। दुनिया भर में सोने के भाव ने तहलका मचा दिया है। पिछले एक साल से हो रही रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद अब जनवरी के लास्ट दिनों में सोना भरभराक नीचे आ गिरा। गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से सीधा 1 लाख 40 हजार के आसपास गया था। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है। गोल्ड में बड़ी गिरावट आने के बाद सोनारों की दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों को जमकर सोने के गहने खरीदे। लेकिन पिछले दो दिनों में सोने तेजी से महंगा भी हुआ। आज 5 फरवरी को सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई है। 


सोने में सबसे बड़ी गिरावट - 


स्पॉट गोल्ड 3.2% गिरकर 4,708.19 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate Today) पर आ गया, हालांकि सत्र के दौरान यह करीब 10% तक की गिरावट दर्ज की गई थी। 30 जनवरी को गोल्ड में 9.8% की गिरावट आई थी, जो 1983 के बाद सबसे बड़ी एक-दिवसीय गिरावट मानी जा रही है।

सोने ने गिरने के बाद लगाई छलांग - 


29 जनवरी को गोल्ड 5,594.82 डॉलर प्रति औंस (Gold All Time High) का ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद अबतक करीब 900 डॉलर (Gold Price Crash) से ज्यादा सस्ता हो गया है, जिससे इस साल की ज्यादातर बढ़त मिट गई। हालांकि, मंगलवार यानी 3 फरवरी को गोल्ड ने फिर तेजी पकड़ी और वैश्विक बाजार में 6.67 फीसदी यानी 310 डॉलर से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद सोने की कीमत 4962 डॉलर (Gold Price Today) को क्रॉस कर गई।


जेपी मॉर्गन ने की भविष्यवाणी 2026 के अंत तक ये होंगे सोने के रेट - 


सोने में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। ब्रोकरेज के मुताबिक, 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में 2,00,689 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि केंद्रीय बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग बनी रहेगी। 2026 में केंद्रीय बैंक करीब 800 टन सोना खरीद सकते हैं, क्योंकि वे अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं।

ब्रोकरेज ने कहा कि हाल की अस्थिरता के बावजूद मिड-टर्म में वे सोने को लेकर मजबूती से सकारात्मक हैं, क्योंकि असली संपत्तियां (real assets) कागजी निवेश (paper assets) से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच Deutsche Bank ने भी 2026 के लिए सोने का अपना अनुमान दोहराया है। बैंक का दावा है कि सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है।

अप्रैल तक 10000 डॉलर पार करेगा सोना 


एक लंबी अवधि के एआई प्राइस फोरकास्ट के मुताबिक, सोने की कीमत अप्रैल (Gold Price Prediction 2026) तक 10,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकती है। मॉडल के अनुसार उस महीने सोना 10,527 डॉलर (भारतीय रुपए में 3,35,342 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। इसके बाद साल की दूसरी छमाही में भी तेजी जारी रहने का अनुमान है, जहां दिसंबर तक कीमतें करीब 19,733 डॉलर के स्तर तक जा सकती हैं। वहीं एक्सपर्स्ट का अनुमान है कि फिलहाल गिरावट जरूर दिख रही है, लेकिन सोने की लंबी दौड़ अभी बाकी है।