Haryana Railway : हरियाणा रेलवे व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव, 24 कोच वाली ट्रेनों के अनुरूप बढ़ेगा दायरा
HR Breaking News (Haryana Railway) रेलवे विभाग द्वारा हरियाणा रेलवे व्यवस्था में लगातार संशोधन किया जा रहा है। अब प्रदेश के कई जिलों के ऐसे प्लेटफॉर्म है, जिन्हें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। अब जल्द ही प्रदेश (Haryana Railway Updates) के एक ओर प्लेटफॉर्म को 24 कोच वाली ट्रेनों के अनुरूप बढ़ाया जाने वाला है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
हरियाणा के किस स्टेशन का होगा विस्तारीकरण
रेलवे विभाग की ओर से हरियाणा के कैथल रेलवे स्टेशन (Kaithal Railway Station) के विस्तार का प्लान बनाया गया है। अभी कैथल का रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बेहद छोटा है, जिसकी वजह से ट्रेनों के लिए प्लेटफार्म छोटा पड़ जाता है। ऐसे में रेलवे विभाग की ओर से अब कैथल रेलवे स्टेशन को 24 कोच वाली ट्रेनों के हिसाब से तैयार किया जाने वाला है।
रेलवे विभाग ने की इतनी राशि मंजूर
प्लेटफॉर्म के विस्तारीकरण के लिए रेलवे विभाग की ओर से 2.80 करोड़ रुपए रुपये की राशि की मंजूरी दी गई है, जिसके जरिए प्लेटफार्म को 300 से बढ़ाकर 550 मीटर किया जाने वाला है। अभी प्लेटफार्म (Kaithal Railway Station News) की ऊंचाई भी कम है और अब इसको एक फीट से बढ़ाकर डेढ़ फीट किया जाएगा।
3 साल में बनकर तैयार होगा प्लेटफॉर्म
रेलवे विभाग की ओर से तैयार किए गए प्लान के मुताबिक यह प्लेटफार्म 3 साल में बनकर तैयार होगा। यात्रियों को ट्रेन से उतरने के लिए कई बार प्लेटफार्म से नीचे आना पड़ता है या फिर कोच से दूर तक पैदल ही चलना पड़ता है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को होती है। अब रेलवे के विस्तारीकरण के बाद लंबी ट्रेनों के सभी कोच प्लेटफार्म (train coach platforms) आ तो सकेंगे।
कैथल के रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार
रेलवे विभाग (Railway Department) की ओर से कैथल के रेलवे स्टेशन के विस्तार करके उसको 24 कोच वाली ट्रेन के अनुरूप बनाया जाने वाला है। रेल यात्री कल्याण समिति (Railway Passenger Welfare Committee) के चेयरमैन का कहना है कि कैथल रेलवे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का आगमन होता है, जहां से हर रोज तीन एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही 14 ट्रेनों का आवागमन होता है।
बता दें कि इसमे वोलतार-साबरमती एक्सप्रेस (Voltar-Sabarmati Express) और साप्ताहिक उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की 24 कोच होते हैं, जिसके चलते इन ट्रेनों पर प्लेटफार्म काफी छोटा पड़ जाता है।
कैथल स्टेशन से गुजरती हैं 14 ट्रेनें
बता दें कि कैथल रेलवे स्टेशन से 3 एक्सप्रेस के साथ ही कुल 14 ट्रेनों का आवागमन सुगम होता है, जिनमे वोलतार-साबरमती एक्सप्रेस, दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू, अंब अंदौरा-रायपुर हरियाणा जनशताब्दी एक्सप्रेस (Andaura-Raipur Haryana Jan Shatabdi Express), उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जींद-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर शामिल हैं।
कैथल रेलवे स्टेशन के मास्टर का कहना है कि रेलवे बोर्ड (Railway Board) की ओर से प्लेटफॉर्म की लंबाई और ऊंचाई बढ़ाने के लिए 2.80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। इसके लिए मई में टेंडर लगाया गया था और अब काम शुरू हो गया है। अब इस प्रोजेक्ट को अगले 3 सालों में पूरा करने का मकसद है।
