Haryana Roadways की हड़ताल टली, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत
HR Breaking News (Haryana Roadways Strike Update) हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। कर्मचारियों की तरफ से दी गई कॉल अब वापस ले ली गई है। कर्मचारी नेताओं की तरफ से अब हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज (Haryana parivahan Mantri Anil Vij) के साथ बैठक की जाएगी। यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिली है। अगर हड़ताल होती तो त्योहारी सीजन की छुटि्टयों की शुरुआत में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती।
25 नवंबर को होगी बैठक (Haryana Roadways News Update)
अब रोडवेज कर्मचारी यूनियनों (Roadways employees News) की हरियाणा के परिवहन मंत्री (Haryana Transport Minister) के साथ बैठक होगी। बैठका का दिन 25 नवंबर तय किया गया है। वहीं, 26 नवंबर से हरियाणा का विधानसभा का स्पेशल सेशन भी है। कर्मचारियों की तरफ से अपनी कई मांगें सरकार के सामने रखी जा रही है। दूसरी तरफ कर्मचारी निजीकरण का भी विरोध कर रहे हैं। हड़ताल के लिए कर्मचारियों ने पहले ही कॉल दे दी थी।
परिवहन आयुक्त के साथ रोडवेज कर्मचारी नेताओं की हुई बैठक (Roadways Union Leaders)
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी (Haryana Roadways latest News) नेताओं की तरफ से हड़ताल का एलान किए जाने के बाद से ही सरकार की तरफ से इसको गंभीर रूप से लिया जा रहा था। इसको लेकर राजधानी चंडीगढ़ में कर्मचारी नेताओं की तरफ से परिवहन आयुक्त के साथ बैठक की गई है। जिसके बाद अब हड़ताल को स्थगित किया गया है।
कर्मचारी नेताओं ने दी जानकारी
हड़ताल को स्थगित करने की जानकारी कर्मचारी नेताओं की थी। बताया जा रहा है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में कर्मचारी नेताओं के साथ परिवहन आयुक्त की बैठक हुई है। बैठक के उपरांत नेताओं की तरफ से मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी गई है। कर्मचारियों की तरफ से बताया गया है कि अब 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज (Haryana Transport Minister Anil Vij) के साथ बैठक की जाएगी। कर्मचारियों की तरफ से परिवहन मंत्री के सामने बोनस, अर्जित अवकाश समेत तमाम मुद्दों पर बातचीज की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है बैठक
कर्मचारी नेताओं और सरकार के बीच पहले भी बैठक हो चुकी है। इससे पहले 8 सितंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज (Parivahan Mantri Anil Vij) के साथ कर्मचारी नेताओं ने बातचीत की थी। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस दौरान 15 मांगों पर सहमति बनी थी। फिर से अब 25 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें कर्मचारियों की कोशिश मांगों को मनवाने की रहेगी। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 7 मांगों पर पत्र जारी हो चुका है, विभाग की ओर से यह जारी किया गया है, अन्य मांगों पर अभी बात की जाएगी।
