hrbreakingnews.com

हरियाणा के खेल मंत्री ने ली हिसार के स्टेडियमों की रिपोर्ट, 13 स्टेडियम की होगी मरम्मत 

Haryana news - हरियाणा में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसके लिए स्टेडियमों का सर्वे का रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके तहत अब महावीर स्टेडियम और 12 राजीव गांधी खेल परिसरों की मरम्मत की जाएगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं प्रदेश के किस स्टेडियम में कौन-कौन से काम करवाए जाएंगे।

 
हरियाणा के खेल मंत्री ने ली हिसार के स्टेडियमों की रिपोर्ट, 13 स्टेडियम की होगी मरम्मत 

HR Breaking News - हरियाणा के एक दर्जन स्टेडियमों की तस्वीर बदलने वाली है। दरअसल हाल ही में खेल मंत्री के आदेश पर विभाग ने महावीर स्टेडियम के साथ 12 राजीव गांधी खेल स्टेडियमों (Rajiv Gandhi Sports Stadium) की हालत की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है। इन स्टेडियमों की जर्जर हालत को देखते हुए मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इन्हें मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।

बजट स्वीकृति होने के बाद शुरू होगा काम - 


रिपोर्ट के अनुसार, विभाग की आगे की कार्रवाई स्टेडियम (Sports stadium) में मौजूद सुविधाओं और भावनाओं की स्थिति के आधार पर होगी जिन परिसरों में भवन ज्यादा खराब हो चुके हैं। वहां मरमट कार्यों की जरूरत का आकलन कर लागत तय की जाएगी। इसके बाद बजट स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित स्थान पर काम करवाया जाएगा।
 

स्टेडियम की हालत खराब, खिलाड़ियों को हो रही परेशानी - 


ग्रामीण क्षेत्रों में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम (Rajiv Gandhi Sports Stadium) स्थानीय खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण स्थान है । ऐसे में भावनाओं की खराब हालत के चलते खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियमों की मरम्मत होने से खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा।

हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान की भी रिपोर्ट तैयार - 


हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान (Hockey Astro Turf Ground) की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। इस स्टेडियम को रिपोर्ट में शामिल करने से खेल सुविधाओं की समीक्षा का दायरा बढ़ेगा।


हिसार के महावीर स्टेडियम में होंगे ये काम - 


हिसार के महावीर स्टेडियम (Mahavir Stadium, Hisar) में टॉयलेट की हालत काफी ज्यादा खराब है। इसलिए टॉयलेट की मरम्मत और पुरानी बिल्डिंग के लॉन की ग्रिल और दीवार ठीक करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। वॉलीबॉल और बास्केटबॉल मैदान के स्टोर रूम की मरमत होना भी जरूरी है। जूडो हॉल के पास बना शौचालय जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत बेहद जरूरी है। हैंडबॉल कोर्ट के स्टेज सीढियों और चारों ओर लगी जालियां टूट चुकी है। इनकी मरम्मत होनी चाहिए।  रिहायशी एथलेटिक्स अकादमी में और सुविधा केंद्र में रंग-रोगन करने की जरूरत है।


हॉकी एस्ट्रोर्फ मैदान  -


हॉकी एस्ट्रोर्फ मैदान (hockey astroturf field) में गेट टॉयलेट जालियों की मरम्मत करने की जरूरत है। परिसर की दीवारों पर रंग करवाया जाएगा। मुख्य गेट पर पानी की मोटर लगवानी है और टूटे हुए शिशु को बदल जाएगा। 


राजीव गांधी खेल परिसर अग्रोहा  -


राजीव गांधी खेल परिसर अग्रोहा (Rajiv Gandhi Sports Complex, Agroha) में मुख्य गेट और मल्टीपर्पज हॉल की खिड़कियां टूटी हुई है जिन्हें ठीक करवानी है। एथलेटिक्स ट्रैक पर पानी छिड़कने की व्यवस्था करनी है। महिला और पुरुष टॉयलेट में पानी की आपूर्ति और कनेक्शन को ठीक करवाना है। बिजली की व्यवस्था करने के साथ चार दिवारी की मरम्मत और रंग-रोगन का काम भी किया जाएगा।  


राजीव गांधी खेल परिसर लांधड़ी  -


राजीव गांधी खेल परिसर लांधड़ी (Rajiv Gandhi Sports Complex, Landhri) में मुख्य गेट और हाल के अंदर बाहर के गेट टूटे हुए हैं, जिन्हें बदलवाया जाएगा। इसके अलावा मल्टीपर्पज हॉल की खिड़कियां और शीशे टूट चुके हैं जिन्हें ठीक किया जाएगा। एथलेटिक ट्रैक और टॉयलेट के लिए पानी की व्यवस्था करनी है, बिजली कनेक्शन की खराबी दूर करना, टाईलों की मरम्मत और रंग रोगन का काम किया जाएगा।


प्रदेश के अन्य कई खेल परिसरों में सुविधा का अभाव -


प्रदेश के अन्य कई खेल परिसरों में सुविधा का अभाव है जिसके चलते खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजीव गांधी खेल परिसर (Rajiv Gandhi Sports Complex, Haryana), बालसमंद, जुगलान, किरमारा, सिसाय, खांड़ा खेड़ी, गांव चमारखेड़ा, सुलचानी, प्रभु वाला और धांसू में ज्यादातर परिसरों में बिजली की व्यवस्था नहीं है और सफाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पानी के कनेक्शन की भी जरूरत है और टॉयलेट और बाथरूम जर्जर हालत में है।

किरमारा में हॉल की हालत खराब है यहां सभी दरवाजे और खिड़कियां टूट चुकी हैं। गांव का पानी आने से चारदिवारी के एक हिस्सा टूटने वाला है। यहां पर इसरो में रंग-रोगन का काम भी करवाना है सिसाय में हॉल की मरम्मत और मल्टीपर्पज हॉल की टूटी खिड़कियों और शीशे भी ठीक करवाने होंगे।