home page

गृह विभाग से सम्मानित IG और IPS अधिकारी भारती अरोड़ा के VRS पर सीएम ने किए साइन

HR BREAKING NEWS, HISAR हरियाणा में अंबाला रेंज की महिला IG और IPS अधिकारी भारती अरोड़ा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) से जुड़े आवेदन को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। सीएम मनोहर लाल ने उनकी VRS से जुड़ी फाइल पर साइन कर दिए हैं। भारती अरोड़ा अब एक दिसंबर की दोपहर में रिलीव हो जाएंगी।
 | 
गृह विभाग से सम्मानित IG और IPS अधिकारी भारती अरोड़ा के VRS पर सीएम ने किए साइन

HR BREAKING NEWS, HISAR हरियाणा में अंबाला रेंज की महिला IG और IPS अधिकारी भारती अरोड़ा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) से जुड़े आवेदन को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। सीएम मनोहर लाल ने उनकी VRS से जुड़ी फाइल पर साइन कर दिए हैं। भारती अरोड़ा अब एक दिसंबर की दोपहर में रिलीव हो जाएंगी। उन्होंने रिटायरमेंट से दस साल पहले VRS ली है।

भारती अरोड़ा ने इसी साल जुलाई 2021 में VRS के लिए आवेदन किया था जिसे गृहमंत्री अनिल विज और पुलिस के आला अधिकारियों ने मंजूर नहीं किया था। इसके बाद भारती अरोड़ा ने नवंबर महीने में VRS के लिए दोबारा आवेदन कर दिया। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने उसे मंजूरी देते हुए फाइल सीएम के पास भिजवा दी। गृह मंत्रालय और पुलिस महकमे की मंजूरी के बाद सीएम ने भी मंजूर देते हुए फाइल पर साइन कर दिए। सीएम की मंजूरी मिलने के बाद भारती अरोड़ा ने कहा कि उनकी बाकी जिंदगी कृष्ण भक्ति में गुजरेगी।


भारती अरोड़ा ने वर्ष 2020 में कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने की मुहिम चलाई। गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर भारती अरोड़ा की अगुवाई में ही इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया। इस एसआईटी ने 452 कबूतरबाजों को पकड़ा जिसके बाद गृह विभाग ने भारती अरोड़ा को सम्मानित किया।

News Hub