home page

UP में यहां है एशिया का सबसे बड़ा पार्क, जिसकी सांभ संभाल में होते हैं करोड़ों खर्च

लखनऊ में स्थित जनेश्‍वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। इसे सपा के दिवंगत नेता जनेश्‍वर मिश्र की याद में बनाया गया है। जिन्‍हें छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता था। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.
 
 | 
UP में यहां है एशिया का सबसे बड़ा पार्क, जिसकी सांभ संभाल में होते हैं करोड़ों खर्च

HR Breaking News (ब्यूरो) : भारत का हर कोना किसी न किसी रंग से भरा है। कोई राज्‍य हो या क्षेत्र, उसे प्राकृतिक का आशीर्वाद मिला हुआ है। भारत में मौजूद पार्क प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लोगों के जीवन में खुशहाली लेते हैं। आपने अपने शहर में यूं तो एक से बढ़कर एक पार्क देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एशिया के सबसे बड़े पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के उत्तर प्रदेश में ही है।

यहां मछलियों से लेकर तरह-तरह के फूल यहां आपको देखने को मिल जाएंगे। इस पार्क में ऐसी कई चीजें हैं, जो अन्‍य किसी पार्क में आपने शायद ही कभी देखी होंगी। तो चलिए जानते हैं एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के बारे में।

नवाबों के शहर में स्थित है यह पार्क 


यह पार्क लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन के 376 एकड़ के एरिया में फैला है। यह पार्क 2014 में बनकर तैयार हुआ था। इस पार्क में कई प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं। पार्क की सुंदरता के कारण लोग इसे दूर -दूर से देखने आते हैं।


गोंडोला नाव का मजा


इस पार्क में आप गोंडोला नाव का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि इस नाव की शुरुआत इटली के वेनिस शहर में हुई थी। नाव को बनाने के लिए अलग प्रकार की लकड़ी का इस्‍तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं इसका आकार भी अन्‍य नाव से बहुत अलग होता है। ऐसा माना जाता है कि 20 साल लगातार पानी में रहने के बावजूद भी यह नाव खराब नहीं होती। इस एक नाव की कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।

आकर्षित करता है वाटर स्‍क्रीन शो


यहां का वॉटर स्‍क्रीन शो देखने लायक होता है। यहां पानी की सतह पर डिजिटल उपकरणों के जरिए रंग बिरंगे नजारों को उकेरा जाता है। शो में तस्‍वीरें हवा में तैरती नजर आती हैं। पानी के पर्दे पर रंग बिरंगी तस्‍वीरें लोगों को हैरान कर देती हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि इस पार्क के रखरखाव पर सरकार साल में 20 करोड़ रुपए तक खर्च करती है।

पार्क का कहानी घर


अगर आप इस पार्क में जाएं, तो आपको यहां कहानी घर देखने को मिलेगा। यह कहानी घर 700 मीटर लंबा बनाया गया है। घर के अंदर पूरी तरह डिजिटल चीजों का इस्‍तेमाल किया गया है। यहां एक बहुत ही सुंदर सेल्‍फी पॉइंट भी तैयार किया गया है, जो इंजन के पास ही स्थित है। यहां आप रेलवे का हेरिटेज इंजन भी देख सकते हैं। इस इंजन को खास गुजरात से मंगाया गया था। जिसे लाने और स्‍थापित करने के लिए 2 करोड़ 35 लाख रूपए खर्च हुए थे।


जल्‍द तैयार होगा जुरासिक पार्क  


बताया जा रहा है कि जल्‍द ही यहां स्‍केटिंग के शौकीनों के लिए स्‍केटिंग फील्‍ड बनाया जाएगा। इतना ही नहीं जनेश्‍वर पार्क में स्‍क्रैप से जुरासिक पार्क भी तैयार होगा। इसमें एक साथ 40 लोग 3डी की तर्ज पर रोचक चीजों का मजा ले सकेंगे। इस पार्क में बोटिंग, फुटबॉल का मैदान, कैंटीन और साइकिल ट्रेक बने हुए हैं। आने वाले समय में यहां 7डी फिल्‍में भी दिखाई जाएंगी। इसके लिए मोशन चेयर थिएटर बनाया जा रहा है। इस थिएटर में दर्शकों को रामायण, महाभारत के साथ-साथ कृष्ण लीलाएं भी दिखाई जाएंगी।

News Hub