Bank Holiday : अगले 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
HR Breaking News (Bank Holiday ) अब कुछ ही समय में मार्च का महीना शुरू हो जाएगा और मार्च की शुरुआत में इस बार होली का त्योहार है। इस दौरान अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम तो आपको बैंक जाने से पहले होली (holi bank holidays) की हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए, क्योंकि इस बार होली के अलावा कई कारणों चलते मार्च में अलग-अलग शहरों में ब्रांच बंद रहने वाली है।
अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई लिस्ट (RBI List on March Bank Holiday) के अनुसार अगले 5 दिनों तक अलग-अलग शहरों (Bank Holidays March 2026) में कई कारणों से बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपको पहले से ही बैंक से जुड़े काम की तैयारी कर लेनी चाहिए। आरबीआई की ओर से छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी जाती हैं।
इन शहरों में होगी दो दिनों की साप्ताहिक छुट्टी
आज 28 फरवरी को महीने के चौथे शनिवार के दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और कल 1 मार्च को रविवार होने के चलते बैंकिंग सेवाएं (banking services) प्रभावित रहेंगी। ऐसे में कोई असुविधा न हो, इसके चलते ग्राहक जरूरी बैंकिंग काम इन छुटि्टयों से पहले ही निपटा लें।
बता दें कि लगातार दो दिनों की साप्ताहिक छुट्टी के बाद 2 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान सिर्फ दो शहरों में अवकाश रहेगा। कानपुर (Kanpur Bank Holidays) और लखनऊ शहर में ही होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे और इन दोनों शहरों को छोड़कर बाकी देश में बैंक खुले रहेंगे।
3 और 4 मार्च को कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
आरबीआई लिस्ट (RBI list On Holidays) के अनुसार होली के अलग-अलग आयोजनों के चलते 3 और 4 मार्च को कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं और डोल जतरा, धुलंडी और होलिका दहन के चलते भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और पटना आदि में बैंकिंग सेवाएं बंद रहने वाली है। इसके बाद 4 मार्च को होली के मौके पर कई शहरों में बैंक हॉलिडे रहेगा। इस दौरान अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर आदि शहरों में भी बैंक बंद रहने वाले हैं।
