home page

Holi holiday : इस बार कब की है होली, जानें मार्च में कितनी होंगी छुटि्टयां

Holi holiday : होली का त्योहार नजदीक आ रहा है और जैसे-जेसे यह पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे  होली 2026 की छुट्टियों को लेकर सभी असमंजस में हैं। ऐसे में ऑफिस के लोग कन्फयूज्ड है कि इस बार होली कब की है और होली (Holi Holiday 2026) के अलावा मार्च महीने में ओर कितनी दिन ऑफिस की छुटि्टयां  रहने वाली है। खबर में जानिए मार्च में छुटि्टयों की पूरी लिस्ट के बारे में -
 | 
Holi holiday : इस बार कब की है होली, जानें मार्च में कितनी होंगी छुटि्टयां

HR Breaking News - (Holi holiday) इस बार 2026 में होली का त्योहार खुशियों के साथ-साथ छुट्टियों को लेकर कन्फयूशन लेकर आया है. हर कोई कंफ्यूज्ड हैं कि होली की छुट्टी (holi holiday News)  3 मार्च या 4 मार्च किस दिन रहने वाली है। बता दें कि सभी जगह छुट्टियों के अलग अपडेट्स आए हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इस बार होली कब की है और मार्च में कितनी छुटि्टयां रहने वाली है।

 

कर्मचारी कर रहे छुट्‌टी में बदलाव की मांग


दरअसल, आपको बता दें कि देश भर में धुलेंडी पर्व (Dhulendi festival Holidays) 4 मार्च को मनाया जाएगा, वहीं, शासकीय अवकाश 3 मार्च को ऐलान किया गया है। इस छुट्‌टी को लेकर कर्मचारी संगठन बदलाव की मांग कर रहे हैं।


कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष ने शासन से यह  मांग की है कि 3 मार्च को जो छुट्‌टी घोषित है, उसे केंसिल कर 4 मार्च की जाए। उनका कहना है कि इस बार 3 मार्च को ग्रहण के चलते होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा।

उधर, पंजीयन विभाग के कर्मचारियों- अफसरों को मार्च महीने में सिर्फ एक दिन ही छुट्‌टी मिलेगी। एमपी सरकारी विभाग (MP government department)  के कलेंडर के अनुसार होली की छुट्टी की घोषणा 3 मार्च को की गई है।

मार्च में कब-कब रहेंगी छुटि्टयां


वैसे तो इस बार मार्च के महीने (March Office Holidays) में सरकारी कर्मचारियों को कई छुटि्टयां मिलने वाली है। इस बार मार्च के महीने में 03, 19, 20, 21, 27 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी (March government holiday) रहने वाली है। एमपी के सरकारी कलेंडर 2026 के अनुसार 3 मार्च को होली के चलते छुट्‌टी रहेगी और 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च चैती चांद, 21 मार्च ईद-उल-फित्र, 27 मार्च को रामनवमी के कारण छुट्‌टी रहेगी और 31 मार्च को महावीर जयन्ती के चलते छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस में हॉलिडे रहने वाला है।


मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे ऑफिस 


मार्च महीने में कूल 14 दिन ऑफिस (Office Holi Holiday) बंद रहने वाले हैं और इस महीने 17 दिन ही ऑफिसों में काम होगा, क्योंकि मार्च में शनिवार-रविवार की 9 छुटि्टयां तो है ही और इसके साथ ही 6 त्यौहारों की छुट्टियां हैं, हालांकि इनमें से एक छुट्टी शनिवार में शामिल हुई है। यानी की 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे। इसके साथ ही जुलाई महीने में सबसे ज्यादा 23 दिन ऑफिस खुले रहेंगे।