home page

Hotel Raid : पुलिस ने होटल की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिली महिलाएं

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक कार्य चल रहा था। छापेमारी की दौरान पुलिस को महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाई गई। पुलिस ने दो होटलों को सीज कर दिया है। 

 | 
Hotel Raid : पुलिस ने होटल की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिली महिलाएं

HR Breaking News (नई दिल्ली)। होटलों में क्या गंदा धंधा संचालित हो रहा था? सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर देहरादून पुलिस की टीम ने शहरभर में छापेमारी की। सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में देहरादून पुलिस ने दो होटल सील कर दिए। एक होटल से आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तलाकशुदा महिला बच्चों का पेट पालने के लिए इससे जुड़ी।

ये भी पढ़ें : Post Office ने कर दी मौज, 2 लाख के निवेश पर मिल रहा 90 हजार का ब्याज


डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार की देर रात हरिद्वार बाईपास रोड पर फ्लाईओवर के नीचे लीला होटल में छापेमारी की। यहां होटल संचालक और एक महिला मौजूद थी। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। पति से तलाक के बाद वह होटल संचालक के संपर्क में आकर ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देती थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी संचालक ने होटल लीज पर लिया था। फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण यहां कम ग्राहक आते थे। इसलिए उसने स्पेशल सर्विस शुरू की। गिरफ्तार होटल संचालक की पहचान भरत सिंह (46) निवासी हरगांव आदिबद्री चमोली हाल निवासी-विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें : लोन नहीं भरने वालों को RBI ने दी बड़ी राहत, बैंकों को जारी किए निर्देश

उधर, एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि टीम ने सहारनपुर रोड का एक होटल भी बंद कराया। यहां सेक्स रैकेट की गतिविधियां चलने की सूचना थी। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।