hrbreakingnews.com

19 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया कितने दिन और होगी बारिश 

19 November tak ka mausam - नवंबर का महीना आधा आ गया है और अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश थम गई है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे अब दिन में भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने 19 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।

 
19 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया कितने दिन और होगी बारिश 

HR Breaking News - देशभर के अलग-अलग हिस्सों में पिछले काफी दिनों से झमाझम बरसात हो रही है। मानसून के जाने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिरकार बारिश का यह सिलसिला अगले कितने दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग (Barish kab tak hogi) के ताजा अपडेट के अनुसार, 19 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा और ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह शाम कोहरा नजर आएगा।


एक चक्रवर्ती तूफान होग और ज्यादा तीव्र

मध्य अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर कल बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से आज 13 नवंबर को दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा जिसके चलते 14 नवंबर को एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने से 16 नवंबर की शाम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवर्ती तूफान और ज्यादा तीव्र हो सकता है जिससे कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी।

उत्तर पश्चिम भारत में बरसेंगे बादल - 


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 13 नवंबर को तेज आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। 14 और 15 नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में, 13 से 15 नवंबर को हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में हल्की बारिश का अनुमान है। 13 और 14 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 14 से 15 नवंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 15 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में हल्की बरसात दर्ज की जा सकती है। 


पूर्वी भारत में बारिश की चेतावनी - (IMD Rain Alert)


पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 19 नवंबर (kal ka mausam) के बीच जमकर बादल बरसेंगे। 18 से 19 नवंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में हल्की बरसात होगी। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी। 18 से 19 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है। 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 13 से 14 नवंबर और 16 से 19 नवंबर, केरल और माहे में 13 से 15 नवंबर, लक्ष्यदीप में 13 से 19 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 13 से 19 नवंबर के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh weather), यनम में 18 से 19 नवंबर के बीच बहुत भारी बरसात हो सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।