home page

illegal colonies : 297 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा पीला पंजा, प्रशासन का सर्वे जारी

illegal colonies news : प्रशासन की ओर से अब शहरों के विकास के लिए अवैध कॉलोनियों को हटाने की तैयारी कर ली गई है। शहरों में लगातार हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। अब 297 अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) को चिन्हित किया गया है। इसमें से प्रशासन ने 58 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने वाला है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
illegal colonies : 297 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा पीला पंजा, प्रशासन का सर्वे जारी

HR Breaking News - (illegal colonies Update)। भारत सरकार ने अब अवैध कॉलोनियों को हटाने के लिए सख्त रूख अपना लिया है। सरकार अब लगातार अवैध कॉलोनियों (illegal colonies news) पर पीला पंजा चलाने की तैयारी में जुटी हुई है। प्रशासन ने इसके लिए सख्त रवैया अपना लिया है और सर्वे जारी कर दिया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब किन कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया जाएगा।

किन अवैध कालॉनियों पर होगी सख्त कार्रवाई  

नगर निगम एक बार फिर ग्वालियर शहर में धड़ल्ले से जो अवैध कॉलोनियों (Gwalior illegal colonies News)  पनप रही है, उनके खिलाफा सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। निगम की ओर से इसके लिए कलेक्टर और एसपी को लेटर लिख पुलिस बल सहयोग की मांग की है। बता दें कि प्रस्तावित अभियान 28 फरवरी तक चलने वाला है। अब ऐसे में लोगों के बन में यह सवाल आ रहे हैं कि क्या ये अभियान अभी भी पिछली कार्रवाइयों की तरह सिर्फ फाइलों और नोटिसों तक सीमित रहेंगे या फिर इन्हें जमीन पर भी उतारा जाएगा।


नगर निगम सीमा क्षेत्र में मौजूद है इतनी अवैध कॉलोनियां 

वैसे तो नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1000 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां (illegal colonies Latest News) मौजुद है, जिसमे सबसे ज्यादा ग्रामीण, पूर्व व दक्षिण विधानसभा में काटी जा रही है। इसे लेकर जनसुनवाई में शिकायतें भी आ रही है। हालांकि जनप्रतिनिधियों, पार्षद व अफसरों के इंटरफेरमेंस से भवन शाखा के अफसर इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

पहले भी सरकार ने उठाया था ये कदम-

वैसे तो पहले भी नगर निगम कई बार अवैध कॉलोनियों (MP Illegal Colonies)  पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन फिर भी किसी बड़े बिल्डर पर FIR नहीं हुई है और न ही कॉलोनाइजरों पर ठोस दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस वजह से अभी भी अवैध निर्माण जारी है है। प्रस्तावित अभियान में जिन अवैध कॉलोनियों को शामिल किया गया है, उनमे पिपरौली, सालूपुरा, पुरानी छावनी, गिरवाई, नौगांव,गंगापुर, अजयपुर, वीरपुर, महाराजपुरा,  केदारपुर, सैथरी, मोतीझील, खुरैरी, जगनापुरा  कॉलोनियों का नाम शामिल है।


प्रथम चरण में इतनी कॉलोनी का हुआ चिन्हांकन


अब नगर निगम की ओर से अवैध कॉलोनियों (illegal colonies)  के खिलाफ सख्त रूख अपनाया जा रहा है। इसके पहले चरण में 58 कॉलोनियां का चिन्हांकन किया गया और साथ ही में 297 वैध कॉलोनियों की सूची पोर्टल पर भी डाला जा रहा है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निगम ने जो सर्वे कराया है, उसके प्रथम चरण में 58 अवैध कॉलोनियों का चिन्हांकन किया जा रहा है। अब यहां पर बिना परमिशन सड़क, सीवर लाइन, बिजली पोल व अन्य अधोसंरचनात्मक काम हो रहे हैं और अब इन कॉलोनियों में नगर पालिक निगम अधिनियम मध्यप्रदेश कॉलोनी विकास नियम 2021 के अंतर्गत कार्रवाई (Bulldozer Action) की जा सकती है और इससे जुड़े सभी कॉलोनाइजरों को नोटिस भी जारी किया गया हैं। अगर नोटिस में कोई जवाब नहीं मिलता है तो इससे नियमों का पालन न होने पर सड़क, सीवर और अन्य सुविधाएं को हटा दिया जाएगा।