home page

DELHI NCR के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया बुलेटिन

कल से कई शहरों में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। हाल ही में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश आने की संभवना जताई जा रही है। जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

 | 
DELHI NCR के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया बुलेटिन

HR Breaking News (नई दिल्ली)। दिल्‍ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हैं। बारिश का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को एक-दो जगहों पर बारिश होगी। ठंडी हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति से असंतुष्ट महिला करती है ये हरकतें, दूसरे मर्दो के साथ करना चाहती है ये काम

उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में तो सुबह-सुबह बारिश शुरू भी हो गई। हालांकि, दिल्‍ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दावों के बाद गुरुवार को भी बारिश का इंतजार रहा। शाम के समय कुछ जगहों पर बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन रात 8 बजे तक कहीं बारिश नहीं हुई। आज दिल्‍ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्‍सों में बारिश का अनुमान है। 

दिल्‍ली को मुंह चिढ़ा रही लखनऊ की बारिश

वेदर एक्सपर्ट नवदीप दहिया के अनुसार गुरुवार सुबह देश के 60 से 70 प्रतिशत हिस्सों में बादल छाए रहे। काफी जगहों पर बारिश भी दर्ज की गई। अब अगले पांच दिनों तक बड़े शहरों हैदराबाद, बंगलुरू, मुंबई, पुणे, कोलकाता और दिल्ली में भी बारिश होगी। वीकेंड पर इसका असर सबसे अधिक दिखेगा।

दिल्‍ली में आगे कैसा रहेगा मौसम

17 से 20 मार्च तक तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। तापमान मार्च में पहली बार सामान्य स्तर पर पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान बारिश के बावजूद 18 डिग्री के आसपास रहेगा। 21 मार्च से यह मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। इसके बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। 22 मार्च को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है।

गुड़गांव: 20 मार्च तक तेज हवा, बारिश का यलो अलर्ट

ये भी पढ़ें : Love Affair : 21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक प्रभाव से गुड़गांव और आसपास के इलाकों में मौसम बदल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते 20 मार्च तक गरज, चमक, तेज हवा और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट संभावित है।