home page

India Shortest Highway : ये है देश का सबसे छोटा हाईवे, क्या आपने कभी किया है इस पर सफर

India Shortest Highway : हाईवे पर सफर तो आपने भी किया ही होगा। लेकिन क्या आप देश के सबसे छोटे हाईवे के बारे में जानती है। अगर आपका जवाब नहीं है तो चलिए आइए जाने इस खबर में...

 | 
India Shortest Highway : ये है देश का सबसे छोटा हाईवे, क्या आपने कभी किया है इस पर सफर

HR Breaking News, Digital Desk- भारत के अलग-अलग राज्य अलग-अलग राष्ट्रीय राजमार्गों(National Highways) से जुड़े हुए हैं। देश के आर्थिक विकास में इन राष्ट्रीय राजमार्गों का भी अपना महत्व है, जिनके माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में सामान को एक राज्य से दूसरे राज्य में ढोया जाता है।

 

 

 

आप भी जब कभी किसी राज्य की यात्रा सड़क के माध्यम से करते होंगे, तो जरूर किसी न किसी नेशनल हाईवे से गुजरते होंगे। भारत के अलग-अलग राज्यों में आपको बड़े-बड़े नेशनल हाईवे देखने को मिल जाएंगे।

हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे छोटे नेशनल हाईव के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस खबर के माध्यम से भारत के सबसे छोटे नेशनल हाईवे के बारे में जानेंगे। 

 

 

 

यह है भारत का सबसे छोटा National Highway-
भारत का सबसे छोटा नेशनल हाईवे NH548 है, जो कि नेशनल हाईवे NH118 के बराबर है। पूरे भारत में सबसे छोटा रूट होने का कारण इस हाईवे की गिनती भारत के सबसे छोटे हाईवे के रूप में होती है।

कितना लंबा है सबसे छोटा हाईवे-
भारत का सबसे छोटा हाईवे सिर्फ 5 किलोमीटर लंबा है, जो कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में है। इसका उत्तरी छोर कलमबोली और दक्षिणी छोर नवी मुंबई से जुड़ा हुआ है।

वहीं, नेशनल हाईवे 118 झारखंड में स्थित है, जो कि असमबानी को जमेशदपुर से जोड़ने का काम करता है। 


इससे पहले यह था सबसे छोटा हाईवे-
नेशनल हाईवे 548 से पहले भारत का सबसे छोटा हाईवे 47A हुआ करता था, जो कि भारत के केरल राज्य के कोचिन जिले में स्थित है। यह कूडनूर को विलिंग्डन आइलैंड से जोड़ने का काम करता है, जो कि सिर्फ चार मील दूर है। अब इस हाईवे को 966B के नाम से जाना जाता है। 

भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग हैं-
भारत में 500 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या है। वहीं, साल 2023 तक अपडेटेड लिस्ट के मुताबिक, भारत में 599 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जो कि एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

इन राजमार्गों के माध्यम से  प्रतिदिन करोड़ों यात्री एक जगह से दूसरी जगह सफर कर अपनी-अपनी मंजिलों तक पहुंचते हैं। 

News Hub