UP News : यूपी में बनेगा देश का सबसे मॉर्डन शहर, 84 गांवों की जमीन पर होगा डेवलेप, मिलेंगी विदेशों वाली सुविधाएं
UP News : उत्तर प्रदेश में सरकार की और से एक और नया प्रोजेक्ट लेकर आया गया है। सरकार अब देश का सबसे मॉडर्न और हाईटेक शहर बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में यह शहर प्रदेश की तरक्की के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार नए-नए प्रोजेक्ट लाकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर लेकर जा रही है। आईए जानते हैं इस प्रोजेक्ट की क्या खासियत है।
HR Breaking News (UP me nya sahar) उत्तर प्रदेश सरकार देश का सबसे मॉडर्न शहर बनाने जा रही है। इसमें अब 84 गांव की जमीन को डेवलप किया जाएगा। शहर के अंदर विदेश जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस शहर में एक से बढ़कर एक सुविधा होगी और नागरिकों का जीवन भी अच्छा होगा। शहर की डेवलपमेंट के लिए सरकार कार्य कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Govt) की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है।
चार चरणों में होगा प्रोजेक्ट पर काम
इस प्रोजेक्ट पर चार चरणों में कार्य किया जाएगा। प्रोजेक्ट पर न्यू नोएडा मास्टर प्लान (New Noida Master Plan) के तहत कार्य किया जाएगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद की कमियों को दूर करने के लिए इस शहर का निर्माण किया जा रहा है। इस शहर के निर्माण से प्रदेश में एक नया मील का पत्थर स्थापित होगा।
योगी आदित्यनाथ सरकार की मिली मंजूरी
इस प्रोजेक्ट को योगी आदित्यनाथ सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रोजेक्ट की डिटेल प्लानिंग (New City in UP) कर ली गई है। प्रोजेक्ट में शहर की डेवलपमेंट के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।
84 गांव की जमीन पर होगा निर्माण
इस शहर को 84 गांव की जमीन पर डेवलप किया जाएगा, जिसमें दादरी और बुलंदशहर के 84 गांव शामिल हैं। पूरे देश में सबसे आधुनिक और स्मार्ट सिटी (Smart City Project) के रूप में यह शहर डेवलप होगा।
नोएडा ग्रेटर, नोएडा और गाजियाबाद की कमीयों को दूर करते हुए इस शहर का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट को न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 (New NOIDA Master Plan 2041) का नाम दिया गया है। प्रोजेक्ट का आखिरी चरण चौथा चरण 2041 में पूरा हो जाएगा।
प्रोजेक्ट के पहले चरण में 3165 हेक्टेयर भूमि का विकास करने की प्लानिंग है, जबकि दूसरे प्लान में 3798 हेक्टेयर भूमि पर कार्य किया जाएगा। तीसरे चरण में 5908 हेक्टेयर भूमि डेवलप की जाएगी, जबकि आखिरी चरण में 8230 हेक्टेयर भूमि पर कार्य किया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था भी होगी डिजिटल
उत्तर प्रदेश के इस शहर में ट्रैफिक व्यवस्था स्मार्ट और डिजिटल (New City in UP) होगी। न्यू नोएडा के कई आधुनिक व्यवस्थाओं को इस शहर में भी शुरू किया जाएगा।
इंटीग्रेटेड सर्विलांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम इस शहर में लागू होगा। शहर के अंदर सामान ट्रैफिक सिग्नल, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट और क्राउड मैनेजमेंट जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। कैमरे की मदद से यातायात पर निगरानी रखी जाएगी।
विदेश जैसी होगी सुविधा
न्यू नोएडा (New City planing in UP) में विदेश जैसी सुविधा विकसित की जाएगी। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि पर्यावरण अनुकूल इमारतें बनाई जाएंगी। शहर में ग्रीन स्पेस को बढ़ाया जाएगा और ग्रीनरी पर पूरा फोकस रखा जाएगा।
