Indore : जेल में बंद अफसर की पत्नी के साथ वकील ने बनाए संबंध, महिला ने बताई पूरी कहानी
जेल में बंद अफसर की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने वकील पर दुष्कर्म का आरोपी लगाया है। महिला का कहना है कि वकीन ने जमानत के बहाने उसे दोस्त के घर ले गया और जबरदस्ती करने लगा।
HR Breaking News (नई दिल्ली)। जालसाजी के आरोप में जेल में बंद एक आरोपित की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लसूड़िया पुलिस ने ललित परमार नामक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने स्वयं को वकील बताया था। जमानत के बहाने करीब आया और दोस्त के रूम पर ले गया। पीड़िता ने उस पर अश्लील फोटो खींचने का आरोप भी लगाया है।
ये भी पढ़ें : UP News : उत्तर प्रदेश के इस शहर में बनेगा सबसे बड़ा सिटी फॉरेस्ट, 130 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा तैयार
टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक 27 वर्षीय महिला का पति घोटाले के मामले में जेल चला गया था। वह उसकी जमानत की कोशिश में लगी हुई थी। तभी आरोपित ललित पुत्र मनोहर परमार निवासी अनुराधा नगर तेजाजी नगर संपर्क में आया। उसने स्वयं को वकील बताया था। महिला से कहा कि तुम्हारा पति बहुत बड़ा घोटालेबाज है। वह कभी बाहर नहीं आ सकता है।
ये भी पढ़ें : Income Tax Free Income : ऐसी कमाई पर नहीं लगता इनकम टैक्स, आप भी जान लें
जून 2021 में ललित महिला को दोस्त के रूम पर ले गया। उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। उससे कहा कि तुम्हारा पति तो जेल से छुटेगा नहीं। वह शादी कर लेगा। ललित ने ऐसा बोलकर महिला के साथ संबंध बना लिए। उसके फोटो खींच लिए। जेल से बाहर आने के बाद महिला ने पति को पूरा घटनाक्रम बताया।ललित से फोटो मांगे तो उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
एफसीआइ अफसर बनकर लोगों को ठगता था आरोपित
ये भी पढ़ें : Supreme Court Decision : क्या वसीयत और मुख्तारनामे से मिलेगा प्रोपर्टी का मालिकाना हक, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
रिपोर्ट लिखवाने वाली महिला के पति के पर तीन साल पूर्व लसूड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपित बेरोजगार युवक युवतियों को भारतीय फूड कार्पोरेशन (एफसीआइ) में नौकरी लगवाने का झांसा देता था।वह स्वयं को अफसर बताता था। उसने करीब 40 लाख रुपये भी ले लिए थे। आरोपित फर्जी नियुक्ति पत्र तक बना कर दे देता था। इस मामले में गिरफ्तारी होने के बाद पीड़िता उसकी जमानत के प्रयास कर रही थी। ललित ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया और घंटों तक साथ रहने लगा। टीआइ के मुताबिक आरोपित की तलाश कर रहे है।
