hrbreakingnews.com

एक बार फिर महंगाई का झटका, दूध की कीमतों में इजाफा 

milk prices : बीते कुछ समय में देशभर में सब्जियों, पेट्रोल-डीजल, सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी की गई है, जिससे पहले ही आम लोग परेशान है। अब हाल ही में आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। मदर डेयरी की ओर से दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि मदर डेयरी (milk prices hike) के दूध में कितनी बढ़ौतरी की गई है और किस वैरिएंट की कीमतों में कितना इजाफा हुआ है।
 
एक बार फिर महंगाई का झटका, दूध की कीमतों में इजाफा

HR Breaking News (milk prices) अब एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। मदर डेयरी की ओर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस साल दूध की कीमत (milk ke rate) में दूसरी बार बढ़ौतरी की गई है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि अब मदर डेयरी का कौन-सा दूध कितने रुपये में मिलने वाला है और किस वैरिएंट की कीमत में कितना इजाफा हुआ है। 

कितनी बढ़ी दूध की कीमतें


दरअसल, आपको बता दें कि मदर डेयरी की ओर से दूध की कीमतों (Mother Dairy milk prices) में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया हैं। नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होने वाली है। कंपनी की ओर से दूध की खरीद लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया। 

 

पिछली बार कब बढ़े थे दाम 


बता दें कि दिल्ली-NCR में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध के साथ ही कई प्रमुख वैरिएंट के दाम में बढ़ौतरी की गई है। कंपनी की ओर से पिछली बार 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में इजाफा किया गया था। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था।


सूत्रों के मुताबिक PTI का कहना है कि किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ गई है। दूध (Milk Price) की खरीद और बाकी खर्चों में आई इस तेजी की वजह से कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था, जिसका थोड़ा-सा बोझ ग्राहकों पर डालते हुए दूध की खुदरा कीमतें बढ़ाना कंपनी के लिए जरूरी हो गया था।

 

कब शुरू हुई थी मदर डेयरी 


जानकारी के लिए बता दें कि मदर डेयरी की शुरुआत (Mother Dairy started) 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की सब्सिडियरी कंपनी के रूप में कार्य करती है। मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से जो कमाई होती है, उसका 75-80 प्रतिशत भाग किसानों के देती है।


कंपनी दिल्ली-NCR बाजार में अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर रोज 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है। इसकी कुल डेली दूध बिक्री (total daily milk sales) 50 लाख लीटर से अधिक है।

जानिए दूध के अलग-अलग वेरिएंट्स का अर्थ 


वेरिएंट्स की बात करें तो फुल क्रीम मिल्क (full cream milk prices) में फैट की मात्रा सबसे अधिक होती है। फुल क्रीम मिल्क ज्यादा गाढ़ा और पोषण से भरपूर होता है। होल मिल्क में स्किम्ड मिल्क और पानी मिलाकर इसे तैयार करते हैं, ताकि फैट का प्रतिशत कम कर तकरीबन 3 प्रतिशत पर लाया जा सके। 


डबल टोंड मिल्क (double toned milk prices) में फैट की मात्रा और कम करके तकरीबन 1.5 प्रतिशत की जाती है। यह कम कैलोरी वाली डाइट पसंद करने वालों के लिए एकदम सही है। बल्क टोंड मिल्क की बात करें तो मदर डेयरी के वेंडिंग बूथ पर बिना पाउच के मिलने वाला टोंड दूध होता है।