हरियाणा में सबसे साफ शहर बना करनाल, स्वच्छ शहर का मिला पुरस्कार
HR Breaking News (Haryana News) स्वच्छता के क्षेत्र में करनाल ने एक बार फिर बाजी मार ली है और करनाल को हरियाणा का पहला स्वच्छ शहर (Haryana first clean city) घोषित किया गया है और शहर को स्वच्छ शहर का पुरस्कार भी दिया गया है। करनाल ने लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार हासिल किया है। खबर में जानिए हरियाणा में करनाल के बाद दूसरा सबसे साफ शहर कौन सा चुना गया है।
करनाल ने दूसरी बार जीता अवॉर्ड
दरअसल, आपको बता दें कि केंद्र सरकार के 2025-26 स्वच्छता सर्वे (2025-26 cleanliness survey) में देश का सबसे साफ शहर नवी मुंबई को चुना है। उसकेबाद दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर विजयवाड़ा रहा है। हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन करने पर करनाल को प्रथम स्वच्छ शहर का पुरस्कार (Karnal Clean City Award) दिया गया है। बता दें कि करनाल ने दूसरी बार अवॉर्ड जीता है।
इंदौर को मिला नई स्वच्छ शहर जोड़ी का अवॉर्ड
बुधवार को जो कार्यक्रम हुआ था, उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कचरा प्रबंधन व सफाई में बेहतर कार्य करने वाले शहरी निकायों और नगर निगमों को 7 कैटेगरी में कुल 60 नेशनल अवार्ड दिए हैं।
इसमें हिमालयी शहर का अवॉर्ड (Himalayan City Award) उत्तराखंड के रुद्रपुर को मिला है। हालांकि बीते 8 साल से देश में सबसे साफ शहर का तमगा पाने वाला इंदौर इस बार टॉपर्स की लिस्ट में नहीं है, क्योंकि इस बार इंदौर को नई स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में रखा गया है।
किन राज्यों को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार
स्वच्छ शहर जोड़ी में स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार (Sanitation Survey Award) पाने वाला पहला शहर अहमदाबाद का मेंटर सिटी व साणंद की में मेंटी सिटी है और दूसरा इंदौर की मेंटर सिटी व देपालपुर की मेंटी सिटी व तीसरा तिरुपति की मेंटर सिटी और कुरुप्पम की मेंटी सिटी को पुरस्कार दिया गया है।
साफ शहर की लिस्ट (clean city list) में आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम, मध्यप्रदेश का जबलपुर और यूपी का लखनऊ शामिल है। 3 से 10 लाख आबादी वाले हिस्सो में प्रथम उज्जैन, द्वितीय चंडीगढ़ और तीसरा गुंटूर शामिल है।
50 हजार से 3 लाख तक में पहला देवास, दूसरा नई दिल्ली और तीसरा सागर है।
आबादी 20-50 हजार में महाराष्ट्र का वीटा, ओडिशा का आस्का और गोवा का पणजी शामिल है। 20 हजार से कम में बिल्हा, पंचगनी,बुधनी है।
स्वच्छ शहर पुरस्कारों के लिए चुने 63 शहर
स्वच्छता के मामले में एमपी (MP ranks first in cleanliness) का परचम लहराया है। स्वच्छ शहर पुरस्कारों के लिए 63 शहर को चुना गया है, जिनमें से 9 शहर एमपी के हैं। इससे पहले पहली बार दिए गए स्वच्छ शहर जोड़ी पुरस्कार के लिए भी इंदौर और देपालपुर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। इस बार के सर्वेक्षण में 2.70 करोड़ नागरिकों के फीडबैक भी लिए गए हैं। सर्वे में 4,751 शहर शामिल थे।
