hrbreakingnews.com

Legal Rights : बार बार कहने के बाद भी पड़ोसी आपके घर के आगे खड़ा कर रहा है व्हीकल, तो ऐसे कर सकते हैं शिकायत 

ज्यादातर लोग इस बात से परेशान रहते हैं, कि पड़ोसी उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं. ऐसे में लोगों को घर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, आइये बताते है कि उन्हे कहां शिकायत करनी चाहिए।
 
Legal Rights : बार बार कहने के बाद भी पड़ोसी आपके घर के आगे खड़ा कर रहा है व्हीकल, तो ऐसे कर सकते हैं शिकायत

HR Breaking News (नई दिल्ली)। बढ़ते शहरीकरण के बीच पार्किंग की समस्या(Parking Problem)लगातार बढ़ती जा रही है. आए दिन हम पार्किंग को लेकर झगड़े देखते रहते हैं. हाईराइज सोसाइटी(High Rise Society) हो या आम कालोनियां, हर जगह पार्किंग को लेकर लड़ाई देखी जा सकती है. कुछ लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि उनके पड़ोसी घर के सामने गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं. ऐसे में लोगों को घर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहें तो इसकी शिकायत कर सकते हैं.

किसी के घर के सामने कार पार्क करना सही नहीं है. इससे दूसरे के रास्ते में रुकावट(obstruction in the way) पैदा होती है, जो सीधेतौर पर अधिकारों का हनन माना जा सकता है. अगर आपका पड़ोसी मनमानी से बाज नहीं आता है, तो आपके पास कानूनी कार्रवाई करने का विकल्प है.
 

लग सकती हैं ये धाराएं


अगर आप घर के सामने कार पार्क करने वाले के खिलाफ शिकायत करते हैं, तो उसे बुरा नतीजा भुगतना पड़ सकता है. इंडियन पीनल कोड (IPC) के तहत गलत तरीके से कार पार्क करने पर पड़ोसी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज हो सकता है.

IPC Section 339: जो कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति का रास्ता रोकता है, तो उसके खिलाफ ये धारा लग सकती है. अगर किसी व्यक्ति को जहां वो जाना चाहता है, वहां जाने से रोका जाए या रुकावट पैदा की जाए तो कार्रवाई हो सकती है.


IPC Section 268: इस धारा का संबंध पब्लिक को बेवजह परेशान करने से है. अगर कोई ऐसा काम करता है जिससे आम पब्लिक को नुकसान और रुकावट पहुंच सकती है, तो ये धारा लग सकती है. पब्लिक के तहत सामान्य लोग को जो पास में रहते हैं या आसपास की प्रॉपर्टी पर अधिकार रखते हैं, भी शामिल हैं.


IPC Section 425: जो कोई भी इस इरादे से, या यह जानते हुए कि वह संभावित रूप से जनता या किसी व्यक्ति को गलत नुकसान पहुंचा सकता है, किसी भी प्रॉपर्टी को डैमेज करता है, या किसी प्रॉपर्टी में या उसके स्टेटस में कोई बदलाव करता है, तो उसे खिलाफ ये धारा लग सकती है.
 

लीगल नोटिस


अगर आप शिकायत देने में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो लीगल नोटिस का सहारा ले सकते हैं. एक एडवोकेट के जरिए आप पड़ोसी के पास लीगल नोटिस भेज सकते हैं. इस नोटिस में चेतावनी दी जाती है कि आप उनके गलत काम की वजह से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाह रहे हैं.