home page

LPG Cylinder Price : बढ़ती महंगाई में राहत, अब 570 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

LPG Cylinder Price :नए साल से ठीक पहले आम जनता के लिए गुड न्यूज आई है। अब उन्हें महंगाई से राहत मिलने वाली है। खासकर गैस सिलेंडर के दाम (LPG price)बेहद सस्ते होंगे, जिनसे उनका पूरा बजट संतुलित हो सकेगा। पेट्रोलियम कंपनियां इस ओर प्रयासरत हैं कि अब हर किसी को पहले से कम कीमत में यानी 570 रुपये में ही गैस सिलेंडर (LPG cylinder rate) उपलब्ध करा दिया जाए। ऐसा नए साल से हर उपभोक्ता के लिए होने की संभावना है। आइये जानते हैं इस बारे में लेटेस्ट अपडेट।

 | 
LPG Cylinder Price : बढ़ती महंगाई में राहत, अब 570 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

HR Breaking News (LPG latest price) :  गैस सिलेंडर के दामों ने लोगों का रसोई बजट बिगाड़ कर रख दिया है। बढ़ती महंगाई में गैस के दामों ने हर उपभोक्ता की जेब पर असर डाला है। खासकर मिडिल क्लास लोगों के लिए गैस सिलेंडर (gas cylinder update price) के हाई रेट परेशानी का सबब बने हुए हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि नए साल में गैस सिलेंडर के रेट कम होंगे। कमर्शियल (commercial cylinder price) के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम भी कम होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें : होम लोन को लेकर RBI के नए निर्देश, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत


इसी बीच कंपोजिट सिलेंडर (composite cylinder ka rate) भी लोगों के लिए खासतौर से सस्ता पड़ेगा। यह सिर्फ 570 रुपये में ही भरवाकर घर में यूज कर सकते हैं। 1 जनवरी 2025 से एलपीजी सिलेंडर के रेट रिवाइज किये जा सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) से लोगों को कई तरह की आस है।

 

 

नए साल से मिल सकती है राहत

 


उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के दामों(gas cylinder new price)में कटौती की राहत नए साल यानी साल 2025 की शुरुआत में मिल सकती है।  संभावना यह भी है कि नए साल पर एलपीजी के कमर्शियल के साथ-साथ घरेलू सिलेंडर के दाम भी कम होंगे। अगर ऐसा होता है तो लोगों का रसोई का बजट भी सुधरेगा। 19 किलो वाले कॅामर्शियल सिलेंडर के दाम अपडेट (LPG update price) होते रहते हैं, जो हर माह नए रेट के साथ बिकते हैं। इसकी तुलना में घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो सिलेंडर वाले दामों में कोई बदलाव नहीं किया जाता है। 


लोगों को इसके रेट भी कम होने का इंतजार रहता है। कई माह से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। अब नए साल में लोगों को उम्मीद है कि इनके दाम कम (LPG ke daam kab kam honge) होंगे और महंगाई से राहत मिलेगी।

 

लोगों के लिए नया विकल्प तैयार


फिलहाल कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर (sasta gas cylinder) को अधिकतर उपयोग में लाया जाता है। ये सिलेंडर क्रमश 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम के हैं। इनके अलावा पेट्रोलियम कंपनियां कंपोजिट गैस सिलेंडर को हर जगह विकल्प के लिए सोच रही हैं। हालांकि कई जगह इसे विकल्प के तौर पर पेश किया जा चुका है। कंपाेजिट सिलेंडर का एक फायदा (composit cylinder kle fayde) यह भी है कि इसकी कीमत आम घरेलू सिलेंडर से 330 रुपए तक कम है। महंगाई के दौर में यह लोगों के लिए काफी बजट फ्रेंडली साबित हो सकता है। फिलहाल इंडेन यानी इंडियन ऑयल (Indian Oil) कंपनी का कंपोजिट सिलेंडर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय 570 रुपए (LPG price in UP) में उपलब्ध हो रहा है। 


कंपाजिट सिलेंडर होगा किफायती

ये भी पढ़ें - 8th pay commission basic salary : केंद्रीय कर्मचारियों पर अब बरसेगा पैसा, बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर होगी 51451 रुपये


कंपोजिट गैस सिलेंडर (composite gas cylinder price) मार्केट में पूरी तरह से नहीं आया है। छोटे परिवारों में जहां कम गैस की खपत होती है उनके लिए तो यह खास उपयोगी व किफायती बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में यह हर राज्य में बिकेगा। बाकी अभी तक यह कहीं-कहीं उपलब्ध बताया जा रहा है। 


दावा किया जा रहा है कि इस सिलेंडर में 10 किलोग्राम एलपीजी (LPG New prices)आती है, जो एक सीमित परिवार के लिए सही और किफायती पड़ती है। पारदर्शी व वजन में हल्के ये सिलेंडर एक गृहिणी आसानी से इधर से उधर रख सकती है और गैस कितनी है यह सीधे तौर पर दिखता है, यानी इसे हिलाना नहीं पड़ता।