home page

mp ka mausam : मध्यप्रदेश में 5 वेदर सिस्टम एक्टीव, इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश

MP के इन ज़िलों में आने वाले 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है , मौसम विभाग के अनुसार यहां एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है | आइये जानते हैं मौसम का हाल 

 | 
MP के इन 20 ज़िलों में होगी बारिश

HR Breaking News, New Delhi : मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश से होकर गुजरने एवं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के बनने से मानसून की गतिविधियों में तेजी आने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को 20 जिलों सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, पन्ना, छिंदवाड़ा, बैतूल, बुरहानुपर, रतलाम, देवास, उज्जैन, रायसेन, इंदौर, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर में भारी वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार को ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की प्रबल संभावना जारी की गई है।

 

Income tax refund : बदल गए है नियम, ITR भरने के बाद भी नहीं आएगा रिफंड

अच्‍छी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने और मानसून द्रोणिका के मप्र से होकर गुजरने से मानसून की गतिविधियों में तेजी आने लगी है। इससे रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात के बनने की संभावना है। इस वजह से वर्षा का सिलसिला लगातार बना रह सकता है।

इन क्षेत्रों में आज वर्षा होगी

 

Income tax refund : बदल गए है नियम, ITR भरने के बाद भी नहीं आएगा रिफंड

आईएमडी ने बताया कि देश के कई हिस्सों में सिस्‍टम बनता देखा गया है। इन क्षेत्रों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक और तटीय ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल, आंतरिक शामिल हैं। कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड क्षेत्र। अगले तीन या चार घंटों के दौरान उपरोक्त क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में यह है मौसम सिस्‍टम

Income tax refund : बदल गए है नियम, ITR भरने के बाद भी नहीं आएगा रिफंड

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में मानसून द्रोणिका राजस्थान, उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश के सीधी से होकर छत्तीसगढ़, ओडिशा से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान के ऊत्तरी भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।