Mami Bhanje Ka Love: मामी ने जवान भांजे के साथ बनाए संबंध, दोनों को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
झारखंड के गड़वा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर पर कोई नहीं था। मौका देख मामी ने अपने जावन भांजे के साथ अवैध संबंध बना लिया। ऐसा करते हुए उनके एक पड़ोसी ने देख लिया। जाने पूरा मामला-
HR Breaking News (ब्यूरो)। झारखंड के गढ़वा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां भांजा और मामी के बीच अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद पड़ोसियों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर तबीयत से धुनाई कर दी। मामी-भांजा अस्पताल में भर्ती हैं। जिले के विशुनपुरा गांव में महिला व उसके कथित रिश्तेदार में अवैध संबंध का आरोप लगाकर उन्हें पीटा गया है।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों के प्यार में पागल हो जाती हैं महिलाएं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवैध संबंध के चलते हुई मारपीट की इस घटना में विशुनपुरा गांव की सुनैना देवी और गढ़वा के नवादा मोड़ का रहने वाला विनोद सोनी बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिश्ते के भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाती पकड़ी गई विवाहिता सुनैना देवी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
सुनैना ने बताया कि बताया कि अवैध संबंध का आरोपी विनोद सोनी उसका रिश्ते में भांजा लगता है। वह गढ़वा कचहरी के समीप होटल चलाता है। जहां उसका पति श्यामलाल साह काम करता है। बताया गया कि रविवार को महिला का भांजा विनोद सोनी अपनी बाइक से विशुनपुरा गांव आ रहा था। इस क्रम में रमना-विशुनपुरा रोड पर कर्णपुरा गांव के नजदीक उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में विनोद सोनी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज विशुनपुरा के एक प्राइवेट क्लिनिक में कराया गया।
ये भी पढ़ें : Affair: मैं मेरी पक्की सहेली के पापा से कर बैठी इश्क, अब हो गया ये काम
भांजा के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने पर मामी सुनैना देवी उससे मिलने निजी क्लिनिक पहुंच गई। महिला वहां से भांजा विनोद सोनी को देखरेख के लिए अपने घर लेकर आ गई। सुनैना देवी का कहना है कि भांजा को घर लाने के कुछ देर बाद ही गांव के राजकुमार साह, जीतेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रघुनाथ साह, लड्डू गुप्ता और श्यामलाल गुप्ता उसके घर आ धमके। गांव वालों ने भांजा विनोद सोनी के साथ उसके अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इन्कार करने पर पड़ोसियों ने मामी सुनैना देवी और उसके भांजा विनोद सोनी के साथ बुरी तरह मारपीट की।
