home page

Haryana तक मेट्रो के विस्तार का काम तेज, खरीदे जाएंगे 68 नए कोच, 21 नए स्टेशन होंगे तैयार

Haryana - दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत हरियाणा तक मेट्रो के विस्तार का काम तेज हो गया है। इस कॉरिडोर पर 21 नए स्टेशन बनाए जाएंगे और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 68 नए कोच खरीदे जाएंगे। इससे रेड लाइन (red line) की क्षमता बढ़ेगी और इन शहरों के बीच आवागमन और आसान होगा-

 | 
Haryana तक मेट्रो के विस्तार का काम तेज, खरीदे जाएंगे 68 नए कोच, 21 नए स्टेशन होंगे तैयार

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) दिल्ली मेट्रो अपने चौथे फेज के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के लिए 68 नए कोच खरीदने की तैयारी कर रही है। लगभग 26.5 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 21 नए स्टेशन बनेंगे, जो दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के कुंडली से जोड़ेंगे।

नए कोचों के आने से रेड लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, जिससे यात्रियों का सफर और अधिक आरामदायक होगा। यह प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है और सोनीपत, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।

DMRC खरीदेगा 68 नए कोच-

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) फेज-4 के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के लिए 68 नए मेट्रो कोच खरीदने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर पूरी होने के बाद ये कोच लगभग तीन साल में मेट्रो नेटवर्क (metro network) में शामिल होंगे। इससे रेड लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और दिल्ली मेट्रो की क्षमता में वृद्धि होगी।

बवाना और नरेला में भी बनेंगे मेट्रो स्टेशन-

फेज-4 के तहत रिठाला से हरियाणा (Rithala to Haryana) के कुंडली तक 26.463 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। इस कॉरिडोर पर 21 नए मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें बवाना और नरेला के स्टेशन भी शामिल हैं। सरकार ने इनके निर्माण की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना मौजूदा रेड लाइन का विस्तार है और 2029 तक पूरी होने की उम्मीद है।

दिल्ली-सोनीपत की यात्रा होगी आसान-

वर्तमान में रेड लाइन पर रिठाला से गाजियाबाद के नए बस अड्डा तक मेट्रो सेवा उपलब्ध है। फेज-4 के कॉरिडोर के पूरा होने पर कुंडली (हरियाणा) से शहीद स्थल और नए बस अड्डा गाजियाबाद तक सीधी मेट्रो सेवा मिलेगी। इससे सोनीपत (sonipat), दिल्ली और गाजियाबाद (gaziabad) के बीच आवागमन और अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

तैयार हाेंगी 9 ट्रेनें-

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने फेज-4 के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के लिए 68 नए ब्रॉड गेज कोच खरीदने हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में रेड लाइन पर आठ कोच वाली 34 मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं। नए कोचों के आने से 9 नई मेट्रो ट्रेनें तैयार की जा सकेंगी, जिनमें आठ कोच वाली 7 ट्रेनें और छह कोच वाली 2 ट्रेनें शामिल हो सकती हैं।

मेट्रो ट्रेनों की संख्या में होगी बढ़ोतरी-

फेज-4 के तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) पहले ही 52 मेट्रो ट्रेनें (312 कोच) खरीदने का ऑर्डर दे चुका है। इनमें से 24 ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर (West-RK Ashram Corridor) पर, 15 ट्रेनें मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर और 13 ट्रेनें गोल्डन लाइन पर संचालित होंगी। इससे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी।