home page

mustard oil price : सरसों तेल के भाव में गिरवाट, मूंगफली और सोयाबीन तेल भी गिरा धड़ाम

Mustard Oil Price : भारतीय रसोई में रोजाना तरह तरह के व्यंजन बनते हैं। भारत की कीचन बहुत वर्सेटाइल है। तरह तरह के जायके तरह तरह के व्यंजन हम लोगों को बहुत पसंद है। रसोई में मसाले और तेल भी अहम हिस्से हैं। ये लोगों को सुगंध और तीखा स्वाद देते हैं। सरसों (mustard oil), मूंगफली, सोयाबीन आदि तेल रसोई के रोजाना प्रयोग का हिस्सा बन चुके हैं।

 | 
mustard oil price : सरसों तेल के भाव में गिरवाट, मूंगफली सोयाबीन तेल भी गिरा धड़ाम

Hr Breaking News (mustard oil price update) : बाजार में तेल, मसालों, फसलों के दामों में लगातार उतार चढ़ाव आता रहता है। इन दिनों कपास की फसल मंडियों में पहुंच रही है, इससे बिनौला खल के दाम गिर गए हैं। वहीं इसी बीच तेल और तिलहन की फसलों में भी प्रभाव पड़ा है। तेल तिलहन के दाम प्रमुख बाजारों में शनिवार को गिरे हैं। इसमें तिलहन सरसों (mustard oil rate), मूंगफली, सोयाबीन, कच्चा पामतेल, पामोलीन ऑयल और बिनौला तेल (oil price) के दाम नीचे आए हैं।

 

दूसरी और बाहर के देशों में भी भारी गिरावट जारी है। मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में बड़ा डाउन दर्ज किया गया है। विदेशों में बाजार में भारी गिरावट है। बता दें कि कपास के मंडियों में पहुंचने से पहले ही वायदा कारोबार में बिनौला खल (Binola khal bhav) के भाव गिरने शुरू हो गए थे। 

 

बिनौला खल का भाव गिरा


बिनौला खल की खरीद किसान पशुओं के लिए करते हैं। इससे पशुओं को अच्छी खुराक मिलती है। मंडियों में नरमा की आवक से पहले ही भाव गिरने लगे थे। बता दें कि दो माह पहले बिनौला खल का रेट करीब 3820 रुपये क्विंटल था। यह रेट अब कम होकर 2615 रुपये प्रति क्विंटल (price of cottonseed meal) के करीब चल रहा है। 

 

इसलिए गिरे दाम


कपास नरमा खरीदने वाली एक ईंकाई द्वारा न्यूनतम समर्थन मुल्य पर ही कपास खरीदी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर संस्था की ओर से नरमे से निकलने वाले बनौला को स्टॉक न करके कम दामों में बेचा जा रहा है। इसी कारण बिनौला खल के दाम गिर गए हैं। देश में बिनौला खल बहुत ज्यादा लगती है। वहीं इसका कोई दूसरा विकल्प भी नहीं मिलता है। 
जानकारी अनुसार हर साल एक करोड़ 35 लाख टन बिनौला खल की खपत होती है। वहीं बिनौला खल के दाम टूटे तो इसका असर बाकी की तिलहन-तेल फसलों के दामों (prices of oilseeds crops) पर भी पड़ा। उनमें भी गिरावट देखने को मिली। वायदा बाजार में लगातार दाम गिर रहे हैं।  
 

कपास हुई कम, फिर भी गिरे दाम


भारतीय कपास संघ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस साल कपास खेती से उत्पादन कम रहा है। ऐसे में बनौला सीड भी कम हुआ है और दूसरी और बनौला खल के दाम गिरना इस स्थिति में हैरान कर देने वाला है। इसके पीछे के कारणों का तो पता नहीं है, लेकिन तेल तिलहन (oil prices down) के दाम भी साथ में गिरना देश के लिए अच्छे नहीं है। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है। 


वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि जो तेल तिलहन को वायदा कारोबार के लिए खोलने की पैरवी करते हैं, उनसे बिनौला खल के गिरते दामों का कारण पूछा जाना चाहिए। नहीं तो तेल तिलहन को इससे दूर रखना ही बेहतर होगा। इससे तिलहन के किसानों को फायदा होगा। बता दें कि दस साल पहले मक्के से दौगुने भाव में बिनौला खल बिकती थी, दस साल पहले मक्का दस से बारह रुपये किलो तो बिनौला खल (cottonseed meal price) 23 से 24 रुपये किलो थी। वहीं आज के समय में बिनौला खल 26 तो मक्का 27 से 28 रुपये किलो बिक रहा है। इससे कपास की खेती पर असर पड़ सकता है, और किसान दूसरे विकल्प देख सकते हैं।  

 

जानिए तेल और तिलहन फसलों के भाव


सरसों तिलहन (mustard oil price ) का भाव 6350 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। मूंगफली की फसल का भाव 5920 से 6235 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। 
वहीं गुजरात में मूंगफली तेल (ground nut prices) मिल डिलिवरी का भाव 14150 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। दूसरी औरमूंगफली रिफाइंड तेल का भाव 2140 से 2,430 रुपये प्रति टिन चल रहा है। 
सरसों तेल के भाव
सरसों तेल (mustard oil rates) दादरी का भाव 13445 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं, सरसों पक्की घानी का तेल 2255 से 2340 रुपये प्रति टिन चल रहा है। सरसों कच्ची घानी का तेल 2240 से 2365 रुपये प्रति टिन चल रहा है। 

अन्य खाने के तेल के भाव


तिल के तेल (sesame oil ) मिल डिलिवरी का भाव 18950 से 21200 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं, सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली में भाव 13100 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। दूसरी ओर, सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर में 12760 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब का भाव चल रहा है। 
वहीं सोयाबीन तेल डीगम कांडला का रेट 9030 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। सीपीओ एक्सकांडला का भाव 12810 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं हरियाणा बिनौला मिल डिलिवरी का भाव 11700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। पामोलिन आरबीडी का भाव दिल्ली में 14150 रुपये प्रति क्विंटल  चल रहा है। 
पामोलिन एक्स कांडला का भाव 13100 रुपये बिना जीएसटी के प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं सोयाबीन दाना का भाव 4265 से 4315 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। सोयाबीन लूज का भाव 3960 से 4055 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। मक्का खल सरिस्का का भाव 4120 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।