home page

My Story : बहू के साथ ससुर बनाता था संबंध, पति बोला-'बाबू जी की इच्छा पूरी करो'

घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की है। जहां एक बुजुर्ग अपनी बहू के साथ संबंध बनाता था। जब महिला ने ये बात अपने पति से शेयर की तो पति बोला 'बाबू जी की इच्छा पूरी करो'। जानिये पूरा मामला- 

 | 
My Story : बहू के साथ ससुर बनाता था संबंध, पति बोला-'बाबू जी की इच्छा पूरी करो'
WhatsApp Group Invite

HR Breaking News (नई दिल्ली)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक ससुर अपनी बहू से शारीरिक संबंध बनाता था। महिला ने हिम्मत जुटाकर पति को अपनी व्यथा बताई तो उसने पिता का पक्ष लेते हुए कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसके साथ बुरा होगा। ससुर की ज्यादती का महिला ने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें : My Story : मैंने अपने पति की खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज

प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार छह साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसका 3 साल का एक बेटा भी है। सालभर पहले महिला का पति कोई काम से बाहर गया था, तब उसके ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

ससुर ने अपनी बहू को इस बात जानकारी देने पर घर से निकालने और बदनाम करने की धमकी दी। सालभर तक महिला ज्यादती सहती रही और आखिरकार हिम्मत जुटाकर उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति का जवाब सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे, नहीं तो ठीक नहीं होगा। 

घर से निकाला तब महिला पहुंची मायके 

ये भी पढ़ें : UP के इन दो जिलों के बीच बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो

पुलिस के मुताबिक महिला सालभर तक तक अपने ससुर व पति की ज्यादती सहती रही। पति द्वारा प्रताड़ित करने और ससुर द्वारा शारीरिक शोषण से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। हिम्मत जुटाकर महिला ने अपने ससुर और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर को रेप तथा महिला के पति को अपराध में सहयोग का दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों को सीपत पुलिस ने जेल भेज दिया है।
 

News Hub