home page

My Story: रात के 2 बजे पति ने जबरन पत्नी को जेठ के कमरे में किया बंद, महिला ने खुद बताई पूरी कहानी

मामला डिडौली के गांव का बताया जा रहा है। दहेज में मांग पूरी न होने के कारण महिला को शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। पति ने पत्नी को जबरन पत्नी को जेठ के साथ कमरे में बंद कर दिया। जाने पूरी Story - 

 | 
My Story: रात के 2 बजे पति ने जबरन पत्नी को जेठ के कमरे में किया बंद, महिला ने खुद बताई पूरी कहानी

HR BREAKING NEWS (नई दिल्ली)। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को अपने बड़े भाई के कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता का आरोप है कि पति भी उसके साथ  संबंध बनाता था। विरोध पर मारपीट करता था। ससुराल वालों ने बंधक बनाकर रखा। अब पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति समेत आठ सुसरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: लड़कियों को ये काम करना लगता है अच्छा


डिडौली कोतवाली के गांव निवासी विवाहिता की शादी 18 जून 2018 को मुस्लिम रीति रिवाज से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी युवक संग हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग की गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी। पति उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। 

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: लड़कियों को ये काम करना लगता है अच्छा


आरोप है कि तीन सितंबर की रात दो बजे पति ने अपने बड़े भाई के कमरे में उसे बंद कर दिया। इस दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुरालीजनों ने आठ सितंबर की सुबह गाली गलौच कर तीन तलाक देकर कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची, परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाली पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की। निष्पक्ष जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

News Hub