home page

My Story : 8वीं क्लास की युवती के साथ अंकल ने बनाया रिश्ता, अब हुई गर्भवती

15 साल की युवती के साथ उसके अंकल ने संबंध बना लिए। युवती को अंकल ने डारा दिया और कहा ये बात किसी से नहीं बतानी है। युवती के पेट में दर्द होने लगा। परिवार वाले युवती को डॉक्टर के पास ले तब पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। जानिये आगे की कहानी- 

 | 
My Story : 8वीं क्लास की युवती के साथ अंकल ने बनाया रिश्ता, अब हुई गर्भवती

HR Breaking News (नई दिल्ली)। 8 वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है। 9 महीने तक वह गर्भवती रही ना ही स्कूल प्रबंधन और ना ही घर वालों को उसके गर्भवती होने की जानकारी थी। पीड़िता ने अचानक पेट में दर्द की शिकायत की, उसे स्कूल प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पेन किलर दे दिया जिससे पेट में दर्द ज्यादा बढ़ गया। पीड़िता की पूरी जांच की गयी तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आ गयी।

ये भी पढ़ें : UP के 15 शहर बनेंगे इंडस्ट्रियल हब, लिस्ट हुई जारी


सगे चाचा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म

घटना गुमला जिले की है। स्कूल में पढ़ने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके सगे चाचा ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां नहीं है, पिता गरीब परिवार से आते हैं। बगल में रहने वाले चाचा ने डराकर कई बार इस बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाए। घर वालों को जब इसकी भनक लगी तो परिवार में ही एक बैठक करके मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी और बच्ची को स्कूल में भर्ती कराया दिया गया। बच्ची 5 महीनों से इसी स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

डर से किसी को नहीं बताया कि गर्भवती हूं


पीडि़ता ने बताया कि उसे भी लंबे समय तक नहीं पता चला कि वह गर्भवती है, उसे पेट में कुछ महसूस होने लगा था। पीड़िता ने कहा, मेरा पेट बाहर आ रहा था तो मैं हमेशा स्वेटर और शॉल ओढ़कर रहती थी। कुछ महीनों पहले ही मुझे महसूस हुआ कि मैं गर्भवती हूं लेकिन डर से मैंने यह बात किसी से भी शेयर नहीं की। कल रात अचानक पेट में दर्द हुआ। बच्ची को स्कूल प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन किलो है, नार्मल डिलिवरी रही औऱ मां औऱ बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

चाचा ने जबरन बनाया संबंध

ये भी पढ़ें : My Story : मैंने पति के खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज


पीड़िता का चाचा युवती को धमकी देता था। पीड़िता का चाचा शादी शुदा है उसका एक बच्चा भी है। कई महीनों से पीड़िता के साथ वह रेप कर रहा था। इस मामले के खुलासे के बाद स्कूल प्रबंधन भी हैरान है। दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।एस आई खुशबू वर्मा ने बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है और परिजनों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। सीडब्ल्यूसी की टीम ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है।