home page

New City in UP : यूपी में 12 हजार हेक्टयर जमीन पर बसाया जाएगा नया शहर, 15 लाख लोगों को घर

UP New City : उत्तर प्रदेश में अब विकास और रोजगार पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश (UP latest news) में अब नया शहर बसाया जाएगा। 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर विकसित होने वाले इस शहर में 15 लाख लोगों को भी घर दिए जाएंगे। प्रदेश के इस नए शहर (UP govt new city plan) में कई आधुनिक सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी। राज्य सरकार इस शहर को बसाने के लिए तमाम प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।

 | 
New City in UP : यूपी में 12 हजार हेक्टयर जमीन पर बसाया जाएगा नया शहर, 15 लाख लोगों को घर

HR Breaking News - (UP News) उत्तर प्रदेश सरकार एक्सप्रेसवे और शहरों को विकसित करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब एक एक्सप्रेसवे के किनारे 12 हजार हेक्टेयर जमीन पर सरकार नया शहर  (UP New City Project) बसाने की तैयारी में है। यहां पर इंडस्ट्री के साथ साथ रेजिडेंशियल एरिया भी विकसित किया जाएगा, जिसमें 15 लाख लोगों को आवास प्रदान किए जाएंगे। इस शहर के विकसित होने के बाद विकास व रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। खबर में जानिये इस नए शहर (UP ka nya city) में क्या क्या सुविधाएं होंगी और कहां पर इसे बसाया जाएगा।

 

 

यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर का बदलेगा नजारा-


उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के दोनों ओर कुछ ही दिनों बाद नजारा पूरी तरह से बदल जाएगा। यहां जेवर से कुबेरपुर तक 12 हजार हेक्टेयर में नया शहर बसाने की तैयारी है। यह न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra urban Center) के नाम से विकसित होगा जिसमें कई थीम पार्क, इंडस्ट्री, होटल, मॉल और रिहायशी कॉलोनियां होंगी। इस नए शहर के लिए पानी यमुना नदी और लोअर गंगा कैनाल से आएगा। उत्तर प्रदेश सरकार (UP govt news) इस प्रोजेक्ट को साल 2041 तक पूरी करने का प्लान तैयार कर रही है। 

 

 

मास्टर प्लान तैयार, चार चरणों में होगा काम -


उत्तर प्रदेश में नए शहर के इस प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान (UP new city master plan) तैयार किया जा चुका है। इस पर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिकारियों ने बैठक कर आगे की योजना पर मंत्रणा भी की है। 12 हजार हेक्टेयर जमीन में बसाए जाने वाले इस शहर की 3 हजार हेक्टेयर जमीन औद्योगिक विकास के लिए आरक्षित रहेगी। यीडा (YEIDA New Scheme) के अनुसार इसमें से 2 हजार हेक्टेयर में वाणिज्यिक उद्योग तो 1 हजार हेक्टेयर में पर्यटन उद्योग को विकसित किए जाने का प्लान है। चार चरणों में बसाए जाने वाले इस शहर का पहला चरण 2025 से 2029 तक पूरा होने की संभावना है।

 

 

अब जमीन अधिग्रहण का काम होगा शुरू-


उत्तर प्रदेश के जेवर में लेदर पार्क (Leather Park in new agra) विकसित करने के लिए 100 एकड़ भूमि का प्रस्ताव रखा गया है। यह प्रस्ताव यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) की एक बैठक में फुटवियर व चर्म विकास परिषद ने सुझाव देते हुए रखा है। साथ ही नए शहर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया (land acquisition process for new agra) पर कार्य शुरू करने के मुद्दे पर बातचीत हुई है। जमीन अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू हो सकता है और अधिग्रहण (land acquisition for new agra) की प्रक्रिया आसान होगी।

सुझाव और आपत्तियां मांगीं- 


बता दें कि टीटीजेड क्षेत्र में उद्योगों पर इस समय प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट (supreme court) में पैरवी कर रही है और संभावना है कि यह प्रतिबंध भी अब जल्द हट जाएगा। अब यीडा ने स्टेकहोल्डर्स से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इन सुझावों और आपत्तियों को देखते हुए न्यू आगरा अर्बन सिटी योजना (New Agra City Plan) को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी है सरकार का प्लान-


यूपी सरकार का इस नए शहर के लिए प्लान (new city in UP) है कि यहां पर 15 लाख लोगों को आवासीय सुविधा दिए जाने के अलावा 9 लाख लोगों को रोजगार भी मिले। इस नये शहर  (Agra News) को शुरू में 36 गांवों में विकसित किया जाएगा, इसके बाद सरकार का प्लान है कि 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि को भी इस प्रोजेक्ट  (UP govt project) में शामिल करके शहर को बड़ा रूप दिया जाए। यह शहर प्रदेश में विकास की दिशा में अहम साबित होगा।

News Hub