New Expressway : हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 43 गांवों की भूमि की जाएगी अधिग्रहित
New Expressway Haryana : देश के सभी राज्यों में सड़क कनेक्टिविटी को नंबर वन करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्यों में नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण करवाया जा रहा है। अब यूपी और हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज है। दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए अब सरकार नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रही है। इस एक्सप्रेसवे के लिए 43 गांव की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (New Expressway Update)। राज्यों की विकास गति को तेज करने और सफर को आसान बनाने के लिए सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है। सरकार के इन प्रयासों के चलते अब उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब यूपी और हरियाणा को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी।
बनेगा नया एक्सप्रेसवे -
हरियाणा से यूपी के बीच नया एक्सप्रेसवे (new expressway) बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 32 किलोमीटर लंबा होगी। इसके निर्माण पर करीब 2300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को टप्पल (अलीगढ़) स्थित यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से कनेक्ट होगा। इससे न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
एक्सप्रेसवे के बनने से सफर होगा आसान -
इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच सफर आसान हो जाएगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) तक की यात्रा अब करीब 1 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक कम समय में पहुंचा जा सकेगा।
43 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित -
इस परियोजना के लिए अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों की भूमि (land acquired) खरीदी जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे प्रमुख गांव शामिल हैं. इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की भूमि भी परियोजना में ली जाएगी।
एक्सप्रेसवे के बनने से होगा ये फायदा -
एक्सप्रेसवे (New Expressway) के शुरू होने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम जाते और आते समय जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। एक्सपर्ट का मानना है कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से हरियाणा (Haryana News) और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
